{"_id":"6684c00d864cc3bd8a0a80e8","slug":"dausa-news-police-hooliganism-with-tea-seller-at-bandikui-railway-station-sp-made-the-culprits-line-up-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर चाय वाले के साथ पुलिसिया गुंडागर्दी, एसपी ने दोषियों को लाइन हाजिर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर चाय वाले के साथ पुलिसिया गुंडागर्दी, एसपी ने दोषियों को लाइन हाजिर किया
Wed, 03 Jul 2024 09:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:01 AM IST
सार
बांदीकुई में पुलिस ज्यादती का एक मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक, दौसा ने दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले के अनुसार इन पुलिसकर्मियों ने बांदीकुई रेलवे स्टेशन पर एक चाय बेचने वाले को बुरी तरह पीटा और उसका सामान सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदीकुई थाना क्षेत्र में सिकंदरा रोड पर रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान चला रहे एक व्यक्ति को कुछ पुलिस जवानों ने इस कदर पीटा कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग तमाशबीन बनकर यह सब देखते रहे।
विज्ञापन
दरअसल मामला 1 जुलाई की रात का है जब बांदीकुई थाना क्षेत्र के सिकंदरा रोड स्थित रेलवे स्टेशन के पास स्थित बालाजी चाय वाले के साथ पुलिस गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात हैड कांस्टेबल जवानसिंह गुर्जर और चालक उमेश चौधरी ने बेहरमी से मारपीट करते हुए उसका सामान सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिसिया गुंडागर्दी का यह पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो कि डिजिटल साक्ष्य के रूप में भी अपनी गवाही खुद दे रहा है और इलाके में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने तुरंत एक्शन लेकर दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन