फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ex-IDFC Bank Assistant Manager Held for Cyber Fraud Exceeding ₹10 Crore Through Fake Accounts

Jaipur News: फर्जी खातों से 10 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी, आईडीएफसी बैंक का पूर्व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 07:52 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Sep 2025 07:52 AM IST
सार

आईडीएफसी बैंक के पूर्व असिस्टेंट मैनेजर ने 10 से ज्यादा फर्जी खाते खुलवाए, जिनमें 10 करोड़ से भी ज्यादा का लेनदेन हुआ। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था। 

विज्ञापन
Jaipur News: Ex-IDFC Bank Assistant Manager Held for Cyber Fraud Exceeding ₹10 Crore Through Fake Accounts
आईडीएफसी बैंक का पूर्व असिस्टेंट मैनेजर

विस्तार

राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के अंतर्गत जयपुर पश्चिम पुलिस ने साइबर अपराधों के विरुद्ध एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चौमू थाना क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने जांच की और एक ऐसे खाते का पता लगाया, जिस पर पूरे भारत से शिकायतें दर्ज थीं।

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि इन फर्जी खातों के पीछे आईडीएफसी बैंक का पूर्व असिस्टेंट मैनेजर शिवा खांडल है। आरोपी ने 4 सितंबर 2024 को बैंक में पदभार ग्रहण किया और संदीप शर्मा व अन्य आरोपियों के कहने पर अवकाश के दौरान भी बैंक कर्मचारियों के माध्यम से फर्जी खातों को खुलवाया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन तथा एसीपी चौमू उषा यादव व साइबर सेल प्रभारी हरिराम जाखड़ की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि आरोपी शिवा खांडल ने अब तक 10 से अधिक खाते खुलवाए, जिनमें लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: वायुसेना जवान पुलकित की गोली लगने से मौत, सैन्य सम्मान से दी गई अंतिम विदाई; ऑपरेशन सिंदूर...

आईडीएफसी बैंक से प्राप्त सूचना के आधार पर पता चला कि पूरे भारत से इन खातों से संबंधित करीब 35 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी ने ये खाते केवल पैसों के लालच में खोले थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया गया। इन खातों में देशभर से ठगे गए आमजन का पैसा डाला गया, जिससे कई लोग वित्तीय नुकसान के शिकार हुए।


चौमू थाना पुलिस ने आरोपी शिवा खांडल पुत्र श्रवण कुमार खांडल, निवासी रामपुरा डाबड़ी, चौमू को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 318(4), 316(2), 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और खातों की गहन जांच कर रही है। पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे पुलिस मुख्यालय के अभियान को और मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed