{"_id":"6695e221c3fa72a46002136b","slug":"cp-joshi-nagaur-tour-taunts-hanuman-beniwal-says-he-won-while-having-hiccups-this-time-only-lotus-will-bloom-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CP Joshi Nagaur Tour: हनुमान बेनीवाल पर सीपी जोशी का तंज, बोले- हिचकी खाते-खाते जीते, इस बार तो कमल ही खिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CP Joshi Nagaur Tour: हनुमान बेनीवाल पर सीपी जोशी का तंज, बोले- हिचकी खाते-खाते जीते, इस बार तो कमल ही खिलेगा
Tue, 16 Jul 2024 08:29 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:29 AM IST
सार
राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी बीते दिन नागौर दौरे पर रहे। इस दौरान जोशी ने हनुमान बेनीवाल पर तंज कसा। जोशी बोले, हिचकी खाते-खाते जीते हैं, इस बार तो यहां कमल ही खिलेगा।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिलते हुए सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले विधानसभा चुनाव में खींवसर विधानसभा सीट पर आरएलपी ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन आने वाले दिनों में हो रहे उपचुनाव में खींवसर में बीजेपी का कमल खिलेगा। ये दावा किया है बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने, जो सोमवार को नागौर जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। नागौर में तय वक्त से दो घंटे से भी ज्यादा समय देरी से पहुंचे जोशी ने जिला बीजेपी कार्यालय में कार्य समिति की बैठक ली। उन्होंने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जिले भर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में कारगिल विजय दिवस, गुरु पूर्णिमा और मन की बात जैसे आयोजनों को लेकर भी बैठक में बात की गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर में बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई थी और उसके बाद अब जिला स्तरीय बैठकें प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है और संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने जो भी फैसले लिए और जो जन कल्याण कारी योजनाएं हैं, उन्हें जनता तक पहुंचने में संगठन भी पूरी भागीदारी निभाएगा।
विज्ञापन
बैठक में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला, नागौर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर, जिला महामंत्री रमेश, खींवसर से बीजेपी प्रत्याशी रहे रेवतराम डांगा, नागौर सह प्रभारी अशोक सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज पहाड़िया सहित जिले भर के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। मीडिया से रूबरू हुए चित्तौड़गढ़ के सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार का पहला बजट राजस्थान को समर्थ, सशक्त और विकसित बनाने की परिकल्पना पर आधारित है और ये ऐसा बजट है जिसकी तारीफ विपक्ष भी कर रहा है।
विज्ञापन
पिछले छह महीने में ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने ऐसे कार्य किए हैं, जिन्हें जनता की सराहना मिली है। इसी दम पर आने वाले दिनों में राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे नतीजे आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल चुनाव में हिचकियों से जीते। इस बार भी उनके लिए जीत आसान नहीं है।