{"_id":"6ae158ecdc21f6dcca056b9c","slug":"cops-revenge-plot-exposed-head-constable-invited-friends-to-party-framed-three-with-pistols-and-got-them-arrested-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4880615-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला ही निकला विलेन: दोस्तों को पार्टी में बुलाकर हथियारों के साथ पकड़वाया, पोल खुली तो खुद भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाला ही निकला विलेन: दोस्तों को पार्टी में बुलाकर हथियारों के साथ पकड़वाया, पोल खुली तो खुद भी गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 10:57 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:57 AM IST
सार
पुलिस की स्पेशल टीम में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल ने शराब पार्टी के बहाने दोस्तों को सरकारी क्वार्टर बुलाकर हथियार रखे और फिर पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वा दिया। पकड़े गए युवकों के मोबाइल की जांच में साजिश का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में पुलिस की स्पेशल टीम में तैनात एक हैड कॉन्स्टेबल पर अपने ही दोस्तों को हथियार के मामले में फंसाने का आरोप सामने आया है। सीएसटी के हैड कॉन्स्टेबल रोहिताश ने पुरानी कहासुनी का बदला लेने के लिए दोस्तों को शराब पार्टी के बहाने सरकारी क्वार्टर बुलाया और वहां रखी पिस्टलें उनके पास दिखाकर पुलिस को सूचना दे दी। तीन दोस्तों को गिरफ्तार कराने के बाद जब मोबाइल की जांच हुई तो पूरी साजिश सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने रोहिताश समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के अनुसार सोमवार रात करीब 2 बजे रोहिताश ने शास्त्री नगर एसएचओ को सूचना दी कि उसने इलाके में अवैध हथियारों के साथ कुछ बदमाश पकड़े हैं। थाने से एएसआई मौके पर पहुंचे। सरकारी क्वार्टर में मृदुल सोनी, मनीष मीणा, अभिषेक सिंह राठौड़ और फुरकान मौजूद थे। वहां दो हथियार भी रखे मिले। रोहिताश ने फुरकान को मुखबिर बताकर मौके से छुड़वा दिया, जबकि मृदुल, मनीष और अभिषेक को थाने भिजवा दिया। कार्रवाई तड़के करीब 4 बजे तक चली।
विज्ञापन
सुबह पुलिस ने पकड़े गए युवकों से पूछताछ की और उनके मोबाइल खंगाले। इसमें सामने आया कि रोहिताश ने ही उन्हें शराब पार्टी के लिए क्वार्टर बुलाया था। मृदुल ने आरोप लगाया कि रोहिताश ने उसकी सोने की चेन, घड़ी और रुपए भी अपने पास रख लिए थे और पैसों के लिए दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने हथियारों के साथ फंसाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
ये भी पढे़ें: जोधपुर: पैरोल खत्म होने पर भी जेल नहीं पहुंचा आसाराम, रात में नहीं मिली एंट्री; आज करेगा सरेंडर
जांच में यह भी सामने आया कि रोहिताश ने अपने दोस्तों से ही हथियार लिए थे। अभिषेक के पास करीब पांच साल से पिस्टल और दो कारतूस थे। रोहिताश ने अभिषेक और मनीष से एक-एक पिस्टल मंगवाकर अपने पास रख ली थी। एक हथियार शास्त्री नगर स्थित सरकारी क्वार्टर और दूसरा मुरलीपुरा स्थित घर पर रखा था। सोमवार रात फुरकान के जरिए हथियार मंगवाकर साथियों को फंसाने की साजिश रची गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की लंबे समय से दोस्ती थी और वे साथ पार्टी करते थे। कुछ समय पहले पिस्टल को लेकर कहासुनी हुई थी। माफी मांगने के बावजूद रोहिताश ने उन्हें फंसा दिया। खुलासे के बाद मृदुल की रिहाई के लिए धारा 179 के तहत अर्जी दी गई है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने स्पेशल टीमों को सख्त चेतावनी देते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में मिलीभगत मिली तो सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई होगी। चारों जिलों के डीसीपी को अपनी टीमों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।