फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress to Announce Remaining 12 District Committees Ahead of Rajasthan Panchayat Polls

Rajasthan: निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार कांग्रेस; 3 साल में खड़ा किया 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क

Fri, 07 Aug 2026 04:08 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 07 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान में आगामी पंचायत दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान ने चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस ने दावा किया कि तीन वर्षों में उसने करीब 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क तैयार किया है।

विज्ञापन
Congress to Announce Remaining 12 District Committees Ahead of Rajasthan Panchayat Polls
नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में गुरुवार रात हुई बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस ने पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को दिल्ली बुलाकर संगठन और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार से लेकर आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की रणनीति पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणियों के गठन में तेजी, करीब 12 जिलों पर नजर
बैठक में केसी वेणुगोपाल ने गोविंद सिंह डोटासरा को निर्देश दिए कि जिन जिलों में अभी जिला कार्यकारिणियों का गठन नहीं हुआ है, वहां जल्द नियुक्तियां पूरी की जाएं। पंचायत और निकाय चुनावों को देखते हुए संगठन के सभी स्तरों पर समितियां गठित करने और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शुरू करने को भी कहा गया। सूत्रों के अनुसार, जयपुर समेत करीब 12 जिलों की जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित की जा सकती है।
विज्ञापन


बूथ से प्रदेश तक संगठन का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार
बैठक में गोविंद सिंह डोटासरा ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन के विस्तार, डिजिटल रिकॉर्ड और चुनावी तैयारियों का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी चिरंजीवी राव, पूनम पासवान और ऋतिक मकवाना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क
डोटासरा ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों में राजस्थान कांग्रेस ने करीब 15 लाख पदाधिकारियों का नेटवर्क तैयार किया है। इसके तहत 50 जिलाध्यक्ष, 400 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, 2,200 मंडल, 14 हजार ग्राम पंचायत इकाइयां, 300 नगर कांग्रेस कमेटियां और 52 हजार बूथ कार्यकारिणियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि बूथ से प्रदेश स्तर तक सभी संगठनात्मक इकाइयों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है।

वेणुगोपाल ने संगठन की तारीफ कर दिया चुनाव जीतने का टास्क
प्रेजेंटेशन के बाद केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन निर्माण के मामले में राजस्थान देश के मजबूत राज्यों में शामिल है। प्रदेश नेतृत्व को हर पंचायत, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को चुनावी दृष्टि से गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी रणनीति पर काम करने को कहा गया।

15 अगस्त के बाद राजस्थान आएंगे रंधावा
बैठक में तय किया गया कि प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा 15 अगस्त के बाद राजस्थान का दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिलों में संगठन की समीक्षा करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगे। लंबित जिला कार्यकारिणियों के गठन की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।


यह भी पढे़ं: अंगूठा लगवाकर खाते खोले, 18 महीने में 40 करोड़ का लेनदेन, मुकुंदगढ़ ई-मित्र सेंटर बना साइबर ठगों का अड्डा

विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने की भी तैयारी
बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से प्रदेश के राजनीतिक हालात और विधानसभा सत्र को लेकर भी फीडबैक लिया गया। जूली ने कहा कि कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दे उठा रही है। आगामी विधानसभा सत्र में भी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed