फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress Targets One Lakh Workers from Rajasthan for Delhi Rally on November 1

जयपुर: दिल्ली कूच की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वेणुगोपाल बोल- महारैली में राजस्थान से एक लाख लोग आएंगे

Sun, 25 Oct 2026 08:15 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 25 Oct 2026 08:15 PM IST
सार

कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। जयपुर में बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने एसआईआर और चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

विज्ञापन
Congress Targets One Lakh Workers from Rajasthan for Delhi Rally on November 1
राजस्थान कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली के लिए कांग्रेस ने राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल रविवार को जयपुर पहुंचे और कांस्टीट्यूशन क्लब में प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलाध्यक्षों, विधायकों, सांसदों और पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत होने वाली इस महारैली में चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के वोट की सुरक्षा का मुद्दा उठाया जाएगा। वेणुगोपाल ने दावा किया कि राजस्थान से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। हरियाणा के लिए भी एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देशभर से दस लाख लोग दिल्ली पहुंचेंगे। महारैली के साथ पैदल मार्च भी निकाला जाएगा।

विज्ञापन

‘वोट की रक्षा के लिए हो रही महारैली’

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में वेणुगोपाल ने कहा कि यह रैली किसी व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के आम मतदाता के वोट की रक्षा के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और रोज नए संशोधन सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेणुगोपाल ने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्पष्ट रुख है कि देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए।


यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बीकानेर ने पार्वती ने बनाया रिकॉर्ड, खोहर को मिला पहला अलग सरपंच

बैठक में डोटासरा, जूली और गहलोत भी रहे मौजूद

कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

वेणुगोपाल ने नेताओं और जिलाध्यक्षों से महारैली की तैयारियों पर फीडबैक लिया। साथ ही उन्हें कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पार्टी की ओर से जिलाध्यक्षों, विधायकों, सांसदों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने की तैयारी करने को कहा गया है।

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा को दिया जवाब

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर वेणुगोपाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी के दौरे के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली के व्यापारियों की ओर से राहुल गांधी को लिखे गए पत्र के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा कि महारैली में देशभर से लोगों के पहुंचने से व्यापारियों को फायदा होगा। उनके मुताबिक, बाहर से आने वाले लोग दिल्ली में खरीदारी करेंगे, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed