फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress holds huge protest outside ED office against action against Gandhi family

National Herald case: गांधी परिवार पर कार्रवाई के विरोध में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, जानें

Wed, 16 Apr 2025 07:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Apr 2025 07:53 AM IST
सार

Rajasthan: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में आज जयपुर में कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसमें ED के दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Congress holds huge protest outside ED office against action against Gandhi family
राजस्थान कांग्रेस - फोटो : फेसबुक

विस्तार

राजधानी जयपुर सहित आज देश भर में ईडी के खिलाफ कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। मंगलवार को ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस देश भर में सड़कों पर उतरेगी। जयपुर में ईडी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दोपहर 12 बजे ईडी के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन


इधर कांग्रेस के एलान के बाद प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव हो गया है। कांग्रेस ने ईडी दफ्तर के बाहर अपने कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया है। इसलिए प्रशासन ने यहां भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, सांसदन, पूर्व सांसदों को भी शामिल होने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को ही राजधानी जयपुर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के ठिकानों पर भी चिटफंड घोटाले को लेकर ईडी ने छापेमारी की थी।  
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीना ने पूर्व MP जौनापुरिया को गले लगाकर दी बधाई, आंबेडकर जयंती पर दिखा नजारा    
विज्ञापन
विज्ञापन


 विधानसभा चुनावों के बाद अब फिर सक्रिय हुई ईडी
राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बाद अब ईडी फिर से सक्रिय होती नजर आ रही है। विधानसभा चुनावों के दौरान जल जीवन मिशन, डीओआईटी में कैश और गोल्ड कांड को लेकर भी ईडी सक्रिय हुई थी। इसमें कुछ गिरफ्तारियां भी की गई थी।

कांग्रेस बोली ये बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध
ईडी की ओर से चार्जशीट पेश किए जाने को लेकर कांग्रेस काफी आक्रामक नजर आ रही है। कांग्रेस का कहना है कि नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को जब्त करना और बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना बीजेपी का राजनीतिक प्रतिशोध है। गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेताओं में सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा सैम पित्रोदा, सुमन दुबे का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल किया गया है। जबकि अन्य आरोपियों में यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड के सुनील भंडारी शामिल हैं। मामले में 25 अप्रैल को कोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed