फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Forecast Today: Temperature Drops Early This Year, Chilly Nights and Mild Days

Rajasthan Weather Today: अक्तूबर में ही क्यों लुढ़का पारा? रातें सर्द, दिन में हल्की गर्माहट बरकरार

Sat, 11 Oct 2025 07:34 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 11 Oct 2025 07:34 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सीकर में न्यूनतम 15.5°C, बाड़मेर में अधिकतम 35.4°C रहा। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा, दिन में हल्की गर्मी, रातें ठंडी रहेंगी।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Today: Temperature Drops Early This Year, Chilly Nights and Mild Days
प्रदेश में सर्दी की दस्तक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में इस बार पिछले साल के मुकाबले सर्दी जल्दी पड़नी शुरू हो गई है। प्रदेश में अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश और उसके बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। सीकर, झुंझुनूं, दौसा और अजमेर जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिससे सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ गया है।

विज्ञापन

सीकर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि झुंझुनूं में 17.1, दौसा में 16.4, अजमेर में 16, और भीलवाड़ा में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में 19.4, अलवर में 18.4, कोटा में 20.1, चित्तौड़गढ़ में 18.3, प्रतापगढ़ में 18.1 और करौली में 18.9 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्यभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय धूप खिली रहने से हल्की गर्माहट महसूस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

बीते 24 घंटों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सीकर में दिन का तापमान 29.5 डिग्री, झुंझुनूं में 29.2, अजमेर में 30.2, जयपुर में 31, अलवर में 30, और भीलवाड़ा में 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर में सबसे अधिक 35.4 डिग्री और जैसलमेर में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अन्य प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:

  • कोटा: 30.9

  • चित्तौड़गढ़: 32.3

  • जोधपुर: 32.7

  • बीकानेर: 32.4

  • श्रीगंगानगर: 32.5

  • नागौर: 31.5

  • जालौर: 33.5

  • पाली: 29.6

  • करौली और दौसा: 30.4

  • प्रतापगढ़: 30.1

  • सिरोही: 31.4

  • फतेहपुर: 30.7

  • लूणकरणसर: 31.8

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अक्टूबर के मध्य तक प्रदेश में वर्षा की कोई संभावना नहीं है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, और केवल हल्की सर्दी का अहसास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी।
यह भी पढें- Jaipur News:  ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कॉलगर्ल के झांसे में फंसकर लोगों ने गंवाया अपना पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed