{"_id":"650ae1b3c3ed8aa9f5029011","slug":"cm-osd-lokesh-sharma-birthday-sukhjinder-singh-randhawa-came-to-congratulate-and-gave-big-hints-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM OSD Lokesh Sharma Birthday: गर्म रहा सियासी पारा, बधाई देने पहुंचे रंधावा ने बातों-बातों में दिए बड़े संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM OSD Lokesh Sharma Birthday: गर्म रहा सियासी पारा, बधाई देने पहुंचे रंधावा ने बातों-बातों में दिए बड़े संकेत
Wed, 20 Sep 2023 05:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 05:42 PM IST
सार
सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के जन्मदिन पर प्रदेश का सियासी पारा गर्म रहा। शुभकामनाएं देने पहुंचे एआईसीसी प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बातों-बातों में बड़े संकेत दिए।
विज्ञापन
ओएसडी लोकेश शर्मा का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के लिहाज से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश की सियासत का पारा काफी गर्म रहा। जयपुर के एक निजी आयोजन स्थल पर लोकेश शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी और राजस्थान में कांग्रेस आलाकमान के दूत कहे जाने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद लोकेश शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकेश शर्मा ने सुखजिंदर सिंह रंधावा का आभार जताया। लोकेश शर्मा और कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इशारे-इशारे में ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े अहम संकेत भी दिए। साथ ही कांग्रेस पार्टी के प्रति लोकेश शर्मा की निष्ठा-समर्पण और लोकेश शर्मा के व्यक्तित्व की भी जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
प्रभारी रंधावा ने कहा कि लोकेश शर्मा कई साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन आज तक कभी इन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं मांगा। जो लोग दिल से कांग्रेसी हैं और कांग्रेस के लिए निरंतर पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं, उन्हें कांग्रेस कभी भी पीठ नहीं दिखाती। बल्कि उनकी निष्ठा का उन्हें रिवॉर्ड कांग्रेस पार्टी जरूर देती है। वहीं, रंधावा ने लोकेश शर्मा को युवा हृदय सम्राट कहकर संबोधित करते हुए यह भी कहा कि जो व्यक्ति लाड़ला होता है, वो हमेशा लाड़ला ही रहता है। साथ ही कहा कि जो सूझबूझ वाला और पढ़ा-लिखा व्यक्ति होता है, वह बहुत उन्नति करता है और लोकेश शर्मा में ये दोनों ही खूबियां हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोकेश शर्मा के समर्थक और प्रशंसक आयोजन में पहुंचे और उन्हें माला-साफा पहनाकर और बुके आदि भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लोकेश शर्मा के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने जमकर लोकेश शर्मा के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं, कुछ समर्थकों ने लोकेश शर्मा का 51 किलो की माला और साफा पहनाकर और केक कटवाकर जन्मदिन मनाया। इससे पहले लोकेश शर्मा आराध्य गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे और यहां विशेष पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद लोकेश शर्मा ने दुर्गापुरा स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौमाता की सेवा की और आशीर्वाद लिया।
बता दें लोकेश शर्मा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भीलवाड़ा शहर और बीकानेर पश्चिम सीट से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी की है। ऐसे में सुखजिंदर रंधावा के उनके जन्मदिन के कार्यक्रम में आने और उनकी खूबियां गिनाने के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।