फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma Slams Congress for Ignoring Farmers, Calls Cooperative Sector a Hub of Corruption

Rajasthan: CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने किसानों पर कभी ध्यान न दिया, सहकारिता को बनाया था भ्रष्टाचार का अड्डा

Sat, 11 Oct 2025 08:07 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 08:07 PM IST
सार

Rajasthan Politics: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से किसानों और गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। पीएम ने अन्नदाता की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और देशभर में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma Slams Congress for Ignoring Farmers, Calls Cooperative Sector a Hub of Corruption
जयपुर में दलहन मिशन का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को दुर्गापुरा में आयोजित दलहन मिशन एवं अन्य योजनाओं के शुभारंभ समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने दशकों तक देश पर शासन किया, लेकिन गरीबों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस का गरीबी से कोई नाता नहीं रहा, उसने केवल 'गरीबी हटाओ' का नारा देकर चुनाव जीते।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब किसान स्वयं अपनी गिरदावरी कर सकेगा और सही बीज, सही सलाह तथा सही जानकारी मिलने से उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन


जयपुर में दलहन मिशन शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से किसानों और गरीबों के जीवन स्तर सुधारने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। पीएम ने अन्नदाता की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है और देशभर में कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की गारंटी ली है और पीएम कुसुम योजना से किसान अब ऊर्जादाता भी बन रहा है।


जयपुर में दलहन मिशन शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल

यह भी पढ़ें- Rajasthan Suicide: राजस्थान के दो घरों में पसरा मातम; जयपुर और सीकर में आठ लोगों की आत्महत्या से हड़कंप

कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि राज्य के 22 जिलों में रात में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की गई है ताकि किसान को कोई दिक्कत न हो। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर किसानों को राहत देने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली PM धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया। राजस्थान के आठ जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और जालोर को योजना में शामिल किया गया है। इस योजना से देशभर के लगभग 1.70 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें- अलवर सांप्रदायिक तनाव: भीड़ ने नारेबाजी कर किया परिवार पर हमला, गोली लगने से घायल युवक की मौत; प्रदर्शन तेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed