फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Inaugurates Shri Parshuram Gyanpeeth Promises Farmers Will Become Electricity Providers by 2027

Jaipur News: जयपुर में श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेंटर का उद्घाटन, सीएम बोले- 2027 तक किसान बनेंगे 'बिजलीदाता'

Sat, 06 Sep 2025 09:56 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 09:56 PM IST
सार

Jaipur News: सीएम भजनलाल ने श्री परशुराम ज्ञानपीठ की सराहना करते हुए कहा कि यह सेंटर गरीब और प्रतिभावान युवाओं को अवसर प्रदान करेगा और यह केवल रिसर्च ही नहीं बल्कि ज्ञान व संस्कृति का नया केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Inaugurates Shri Parshuram Gyanpeeth Promises Farmers Will Become Electricity Providers by 2027
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेंटर का उद्घाटन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मानसरोवर स्थित विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार के विजन और संकल्प पत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने प्राथमिकताओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पानी की समस्या दूर करने के लिए ईआरसीपी, यमुना जल समझौता और देवास परियोजना जैसी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी प्राथमिकता बिजली है, जिसके तहत किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। शर्मा ने दावा किया कि 2027 तक किसान न केवल अन्नदाता रहेंगे बल्कि ‘बिजलीदाता’ भी बनेंगे और प्रदेश बिजली बेचने वाला राज्य बनेगा।
विज्ञापन


जयपुर के मानसरोवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा निर्मित श्री परशुराम ज्
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में एक भी पेपर लीक नहीं होगा। जो युवा पहले इस समस्या से प्रभावित हुए हैं, उन्हें निराश नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने श्री परशुराम ज्ञानपीठ की सराहना करते हुए कहा कि यह सेंटर गरीब और प्रतिभावान युवाओं को अवसर प्रदान करेगा और यह केवल रिसर्च ही नहीं बल्कि ज्ञान व संस्कृति का नया केंद्र बनेगा।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई 160 नई बसों को हरी झंडी, शुरू हुई जयपुर-काठगोदाम सुपर लग्जरी सेवा

मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक 11.25 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। गौ संरक्षण के लिए गौशालाओं में अनुदान राशि भी बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गौ महाकुंभ में बोले CM भजनलाल शर्मा- राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा डेयरी हब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed