फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nitin nabin jaipur visit bhajanlal sharma albert hall cleanliness campaign bjp rajasthan

राजस्थान: जयपुर में नितिन नवीन का दिनभर कार्यक्रम, अल्बर्ट हॉल से स्वच्छता अभियान की शुरुआत; संगठन पर भी मंथन

Fri, 25 Sep 2026 09:48 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 09:48 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को एक दिवसीय जयपुर दौरे पर हैं। उन्होंने अल्बर्ट हॉल से ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दौरे की शुरुआत की।

विज्ञापन
nitin nabin jaipur visit bhajanlal sharma albert hall cleanliness campaign bjp rajasthan
स्वच्छता अभियान की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन शुक्रवार को एक दिवसीय जयपुर दौरे पर हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत अल्बर्ट हॉल पर ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम से की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। नितिन नवीन ने आमजन को ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया और उनसे बातचीत कर उनके हालचाल जाने।

विज्ञापन

पौधारोपण कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया। इस दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार झाबर सिंह खर्रा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

दिनभर जारी रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला

नितिन नवीन के जयपुर दौरे में दिनभर संगठन और जनप्रतिनिधियों से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। अल्बर्ट हॉल के स्वच्छता कार्यक्रम के बाद वे भाजपा के निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में स्थानीय निकायों में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। नितिन नवीन के जयपुर दौरे के कार्यक्रम में संगठनात्मक बैठकों और युवा संवाद का भी उल्लेख किया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

दौरे के दौरान नितिन नवीन भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे। पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर बैठक और चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी भी ली जाएगी। इससे पहले नितिन नवीन गुरुवार देर रात जयपुर पहुंचे थे। उनके ठहरने की व्यवस्था एमएनआईटी के अतिथि गृह में की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने देर रात उनसे मुलाकात की।

पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी रहेगा फोकस

नितिन नवीन के जयपुर दौरे में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियां भी प्रमुख विषयों में शामिल हैं। उपलब्ध कार्यक्रम विवरण के अनुसार, दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान पंचायत चुनाव अभियान से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। भाजपा की ओर से 90 प्रचार रथ रवाना किए जाने की जानकारी सामने आई है। नितिन नवीन के जयपुर दौरे को भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक दिवसीय दौरे में सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ पार्टी संगठन से जुड़े कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed