फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Flags Off 160 New Buses, Launches Jaipur–Kathgodam Super Luxury Service

Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई 160 नई बसों को हरी झंडी, शुरू हुई जयपुर-काठगोदाम सुपर लग्जरी सेवा

Sat, 06 Sep 2025 09:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 09:47 PM IST
सार

Jaipur News: मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन नई बसों से आमजन को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी तथा यातायात प्रबंधन में भी सुगमता आएगी।
 

विज्ञापन
CM Flags Off 160 New Buses, Launches Jaipur–Kathgodam Super Luxury Service
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की 160 ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों का फ्लैग ऑफ किया। इसी के साथ जयपुर से काठगोदाम (उत्तराखंड) के लिए सुपर लग्जरी बस सेवा की भी शुरुआत की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इन नई बसों से आमजन को सस्ती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी तथा यातायात प्रबंधन में भी सुगमता आएगी।
विज्ञापन


सीएम ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जयपुर से काठगोदाम तक बस सेवा शुरू होने से बाबा नीम करौली धाम (कैंचीधाम) जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पिछले वर्ष से अयोध्या, गोवर्धन, सालासर बालाजी, रामदेवरा, श्रीनाथजी, श्रीकरणी माता और कैलादेवी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गौ महाकुंभ में बोले CM भजनलाल शर्मा- राजस्थान बनेगा देश का सबसे बड़ा डेयरी हब


शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री ने नई बसों का विधिवत पूजन किया और उनमें उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। बजट घोषणा के अनुरूप खरीदी गई इन 160 बसों को प्रदेश के 12 बस डिपो में संचालित किया जाएगा। इनमें वैशाली नगर, विद्याधर नगर, शाहपुरा, जयपुर, हिण्डौन, दौसा, अजमेर, अजयमेरू, कोटपूतली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर और भीलवाड़ा शामिल हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, विधायक गोपाल शर्मा, आरएसआरटीसी अध्यक्ष शुभ्रा सिंह, परिवहन विभाग की शासन सचिव शुचि त्यागी तथा प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राजस्थान को सुगम यातायात और आधुनिक परिवहन सेवाओं की दिशा में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे पर सुनवाई, ASI और अल्पसंख्यक विभाग के प्रार्थना-पत्र खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed