फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Class IV Recruitment 2024: Counselling for 353 Selected Candidates from October 6 to 9

राजस्थान: पुलिस भर्ती में अब किसे कहां मिलेगी नौकरी? 353 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 अक्तूबर से

Fri, 25 Sep 2026 07:55 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2026 07:55 AM IST
सार

राजस्थान पुलिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के पे-लेवल-2 पदों पर चयनित 353 अभ्यर्थियों के जिला, इकाई और कार्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय में 6 से 9 अक्तूबर 2026 तक ऑफलाइन काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Police Class IV Recruitment 2024: Counselling for 353 Selected Candidates from October 6 to 9
पुलिस मुख्यालय, जयपुर

विस्तार

राजस्थान पुलिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के तहत पे-लेवल-2 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के जिला, इकाई और कार्यालय आवंटन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए चयनित 353 अभ्यर्थियों की ऑफलाइन काउंसलिंग 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर 2026 तक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों की प्राथमिकता और उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर उन्हें विभिन्न पदों के लिए जिला, इकाई और कार्यालय आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन

6 से 9 अक्तूबर तक होगी ऑफलाइन काउंसलिंग

उप महानिरीक्षक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड मनोज कुमार ने बताया कि प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, राजस्थान के निर्देशों की पालना में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति में काउंसलिंग होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 102 और 103 निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के माध्यम से पे-लेवल-2 के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को जिला, इकाई और कार्यालय आवंटित किए जाएंगे। इनमें चपरासी, फर्राश, जलधारी, चौकीदार, वार्डबॉय और स्वीपर सहित अन्य निर्धारित पद शामिल हैं। विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि और समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

353 अभ्यर्थियों में 324 नॉन-टीएसपी श्रेणी से

राजस्थान पुलिस के अनुसार, कुल 353 चयनित अभ्यर्थियों में 324 अभ्यर्थी गैर अनुसूचित क्षेत्र यानी नॉन-टीएसपी श्रेणी से हैं। वहीं 28 अभ्यर्थी अनुसूचित क्षेत्र यानी टीएसपी से चयनित हुए हैं। इसके अलावा एक अभ्यर्थी सहरिया क्षेत्र से चयनित हुआ है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध पदों के लिए अपनी प्राथमिकता और विकल्प प्रस्तुत करने होंगे।

वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जरूरी जानकारी

पुलिस विभाग ने काउंसलिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। इसमें काउंसलिंग की विज्ञप्ति, कार्मिक विभाग की 17 अक्तूबर 2024 की अधिसूचना के अनुसार प्राथमिकता एवं वरीयता क्रम की सूची, रिक्त पदों की स्थिति, विकल्प प्रपत्र का प्रारूप, तिथिवार उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की सूची और काउंसलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल हैं। विभाग ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा है कि वे काउंसलिंग में शामिल होने से पहले सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और अपनी निर्धारित तिथि एवं समय पर पुलिस मुख्यालय पहुंचें। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

शेष 295 अभ्यर्थियों के आवेदन वापस भेजे गए

उप महानिरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार, पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पे-लेवल-2 के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष 295 अभ्यर्थियों के आवेदन-पत्र प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, राजस्थान, जयपुर को वापस भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed