{"_id":"675ad8e5c5013174ee006e36","slug":"cm-bhajanlal-convoy-accident-after-asi-surendra-singh-injured-taxi-driver-dies-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Bhajanlal Convoy Accident: एएसआई सुरेंद्र सिंह के बाद घायल टैक्सी चालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Bhajanlal Convoy Accident: एएसआई सुरेंद्र सिंह के बाद घायल टैक्सी चालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Thu, 12 Dec 2024 06:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:07 PM IST
सार
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले से जुड़े सड़क हादसे में एएसआई सुरेंद्र सिंह के बाद अब घायल टैक्सी चालक ने भी महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री काफिले हादसे में चालक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में मुख्यमंत्री के काफिले से जुड़े सड़क हादसे में एएसआई सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद गुरुवार को घायल टैक्सी चालक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चालक का इलाज महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा था। गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दुर्घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार पुलिसकर्मी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल टैक्सी चालक का शव कुछ ही देर में जयपुरिया अस्पताल लाया जाएगा, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद से प्रशासन सतर्क है और जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
ये है मामला
दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में तैनात एक गाड़ी को सामने से रॉन्ग साइड आ रही टैक्सी नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में टैक्सी में सवार दो लोगों के साथ ही पांच अन्य लोग घायल हुए थे। गाड़ी में मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई थी। साथ ही हादसे में दो राहगीरों समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।