फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   City Name Weather Forecast Update Today Fire will rain again in Rajasthan- effect of western disturbance is ov

Rajasthan Weather: फिर बरसेगी आग, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म...तापमान में फिर से आएगी तेजी; जानें हाल

Mon, 17 Mar 2025 08:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Mar 2025 08:27 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान होली से पहले ही भीषण गर्मी की चपेट में आ गया था। लेकिन 13 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में फिर से गिरावट आई। बीते 3 दिन में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में 5 डिग्री तक का फर्क आ गया। लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने से फिर से पारा चढ़ेगा।

विज्ञापन
City Name Weather Forecast Update Today Fire will rain again in Rajasthan- effect of western disturbance is ov
बढ़ेगी गर्मी - फोटो : freepik

विस्तार

राजस्थान में बीते तीन दिनों से गर्मी से कुछ राहत रही, लेकिन अब तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज़ हवा चली, जिससे अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है, जिससे प्रदेश में गर्मी फिर से बढ़ेगी।

विज्ञापन

17 मार्च से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार, गर्मी से राहत का यह दौर 17 मार्च से खत्म हो जाएगा। होली से पहले प्रदेश में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन बारिश के चलते इसमें गिरावट आई। अब तापमान दोबारा तेजी से चढ़ने लगेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंधी, तूफान, ओलावृष्टि से फसल चौपट, जयपुर में कलेक्टर नुकसान का जायजा लेने पहुंचे; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटों का तापमान
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया—

  • चित्तौड़गढ़: अधिकतम 38.7°C
  • श्रीगंगानगर: न्यूनतम 14.6°C
  • अजमेर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 19.0°C
  • जयपुर: अधिकतम 31.4°C, न्यूनतम 21.0°C
  • सीकर: अधिकतम 28.5°C, न्यूनतम 15.5°C
  • कोटा: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 21.7°C
  • बाड़मेर: अधिकतम 34.2°C, न्यूनतम 21.0°C
  • जैसलमेर: अधिकतम 33.5°C, न्यूनतम 18.5°C
  • जोधपुर: अधिकतम 33.2°C, न्यूनतम 21.1°C
  • बीकानेर: अधिकतम 30.2°C, न्यूनतम 18.0°C
  • चूरू: अधिकतम 30.5°C, न्यूनतम 15.7°C
  • माउंट आबू: अधिकतम 27.0°C, न्यूनतम 14.0°C

प्रदेश में हवा में आर्द्रता की मात्रा 30 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज़ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed