{"_id":"675d49fc4b1d3497ee00b5bc","slug":"chittorgarh-mp-cp-joshi-expressed-his-views-on-the-constitution-and-one-nation-one-election-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ‘कांग्रेस संविधान को जेब में लेकर घूमती है, मोदी सरकार माथे पर सजाकर’ कार्यक्रम में बोले सांसद जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ‘कांग्रेस संविधान को जेब में लेकर घूमती है, मोदी सरकार माथे पर सजाकर’ कार्यक्रम में बोले सांसद जोशी
Sat, 14 Dec 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:56 PM IST
सार
Rajasthan: संविधान और वन नेशन वन इलेक्शन पर चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने पत्रकारों से खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आइये जानते है क्या कुछ उन्होंने…
विज्ञापन
सांसद सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए संविधान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान किसकी वजह से खतरे में है, जनता सब जानती है I आगे सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस संविधान को पॉकेट में लेकर घूमती है और मोदी सरकार संविधान को माथे पर लगाकर घूमती है। उन्होंने कहा कि देश के हर तबके के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार काम कर रही हैI
विज्ञापन
वहीं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सत्ता को प्राथमिकता दी संविधान को नही, वो लोग संविधान पर चर्चा से कतरा रहें हैI नेहरू जी से लेकर इंदिरा जी और राजीव गांधी जी ने कई बार संविधान को तार-तार करने का प्रयास कियाI सीपी जोशी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के समय एक बिल आया, जिसे राहुल गांधी ने फाड़ दिया था और तो और देश में इमरजेंसी कांग्रेस पार्टी के कारण आईI
विज्ञापन
कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया, जबकि मोदी सरकार में बाबा साहेब की जन्म स्थली से लेकर शिक्षा स्थली, दिक्षा स्थली, निर्वाण स्थली सहित सभी स्थानों का विकास हुआ। वहीं उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि देश में 1952, 1957, 1962 और 1967 के चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन के आधार पर हुए, बाद में व्यवस्थाए बदली।
विज्ञापन
सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता की मांग है कि जिस प्रकार से वन नेशन वन टैक्स हुआ, वन नेशन वन राशन हुआ वैसे ही वन नेशन वन इलेक्शन हो। ऐसा इसलिए क्योंकि बार बार आचार संहिता लगने से विकास कार्यों में बाधा आती है, देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और कई प्रकार की समस्याएं आती है।