फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Central government is selling tomatoes at Rs 80 per kg in Jaipur and Kota in election year in Rajasthan

Rajasthan: जयपुर-कोटा में 80 रु किलो टमाटर बेच रही केंद्र सरकार; चुनावी साल में महंगाई से राहत दिलाने की कोशिश

Mon, 17 Jul 2023 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Jul 2023 03:22 PM IST
सार

एनसीसीएफ के क्षेत्र प्रबंधक हर्षवर्धन ने अमर उजाला को बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अभी तीन प्रदेशों को चुना गया है। राजस्थान में आज हम शुरुआत कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों (दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश) में 13 तारीख से इसकी शुरुआत हो चुकी है। जयपुर में नेहरू सहकार भवन से बिक्री की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Central government is selling tomatoes at Rs 80 per kg in Jaipur and Kota in election year in Rajasthan
जयपुर में मोबाइल वैन से 80 रुपये में प्रति किलो टमाटर खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार जयपुर और कोटा में 80 किलो टमाटर बेच रही है। राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। अगले साल लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। चुनावी साल में महंगाई से राहत दिलाने की कोशिश केंद्र ने की है। बाजार में जहां 160 रुपये किलो तक टमाटर के दाम हैं। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (NCCF) ने मोबाइल वैन के जरिए जयपुर और कोटा में सोमवार से टमाटर केवल 80 किलो की आधी कीमत में बेचने की शुरुआत कर दी है। इन वैन पर टमाटर खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


‘टमाटर जैसी, तू काईं लेसी, बेचबा वालो आयो परदेसी’ गली मोहल्लों में टमाटर की बढ़ी कीमतों के साथ फेरीवाले देसी बोली में इस तरह से आवाजें लगाकर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर टमाटर बेच रहे हैं। दुकानों पर टमाटर की पहरेदारी हो रही है। सब्जी मंडी में टमाटर की रखवाली के लिए खास तौर पर स्टाफ रखा गया है। डर है कि टमाटर चोरी न हो जाए। टमाटर बेचने वाले खुद अपने हाथों से टमाटर दे रहे हैं। ग्राहक हाथ लगाता है, तो दबने से टमाटर खराब न हो जाए, इसका ख्याल रखा जा रहा है। इस बहाने काने और पिलपिले टमाटर भी मिक्स कर महंगे भाव पर बेचे जा रहे हैं। बड़ी सब्जी मंडियों में थोक में टमाटर की ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। हालत यह है कि 160 प्रति किलो के भाव पर टमाटर जयपुर के बाजार में बिक रहा है। खाना बनाने वाली गृहणियां परेशान हैं। सब्जी में जायका, तड़का और स्वाद के साथ, सुर्ख रंग कैसे लाया जाए। ग्रेवी से लेकर झोलदार सब्जियों तक में टमाटर का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं मजा तो खट्टे में है। टमाटर सब्जी को फ्लेवर भी देता है, रंग  भी देता है, खटास भी देता है और स्वाद भी देता है। लेकिन यह जायका महंगा हो गया है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों में सब्जी पकाने में टमाटर की मात्रा में कटौती कर दी गई है। लेकिन टमाटर डाला जरूर जा रहा है। चुनावी साल में लोगों को महंगाई से सुर्ख लाल हुए टमाटर पीड़ा दे रहे हैं। इसी पीड़ा को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने बाजार से लगभग आधे रेट पर टमाटर की बिक्री शुरू कर सावन में राहत के छींटे मारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि लोग इस राहत पहुंचाना कम और चुनावी दांव ज्यादा मान रहे हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलात विभाग की पहल पर आधे भाव पर हो रही टमाटर की बिक्री
केंद्र सरकार ने राजस्थान में फिलहाल दो बड़े शहरों जयपुर और कोटा में 80 रुपये प्रति किलो टमाटर मोबाइल वैन के जरिए बेचने की शुरुआत कर दी है। आम लोगों को राहत देने के लिए सोमवार से टमाटर 80 रुपये प्रति किलो में बेचना शुरू किया है। पहले इसे 90 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचने का फैसला किया गया था। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश भर की 500 से अधिक जगहों पर कीमत का दोबारा आकलन करने के बाद 80 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला लिया गया है। इसी के तहत सोमवार से राजधानी जयपुर और कोटा शहर में 80 रुपये किलो में लाल टमाटर आम उपभोक्ता खरीद सकते हैं। देश टमाटर की बढ़ती कीमतों के बाद केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्रालय की पहल पर यह रियायत दी जा रही है।


जयपुर में नौ और कोटा में पांच जगह हो रही टमाटर की बिक्री
राजधानी जयपुर में नौ जगहों पर सस्ते भाव पर ग्राहकों को टमाटर सुबह से बेचे जा रहे हैं। मोबाइल वैन के जरिए रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री जयपुर के नेहरू सहकार भवन, सचिवालय, लालकोठी सब्जी मंडी के पास, महेश नगर मार्केट के पास, गांधी नगर, राम नगर, वैशाली नगर, विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया और विद्याधर नगर में मार्केट के पास की जा रही है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलात मंत्रालय के सचिव और राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रहे रोहित कुमार सिंह ने जानकारी दी है। कोटा में भी पांच जगहों पर सस्ते और रियायती रेट पर टमाटर की बिक्री की जा रही है। इनमें कोटा का विज्ञान नगर, तलवंडी केशवपुरा, गवारिया ववारी, चम्बल गार्डन और डीसीएम रोड शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने 80 रुपये किलो टमाटर की बिक्री के लिए तीन प्रदेशों को चुना
जयपुर में एनसीसीएफ के क्षेत्र प्रबंधक हर्षवर्धन ने अमर उजाला को बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अभी तीन प्रदेशों को चुना गया है। राजस्थान में आज हम शुरुआत कर रहे हैं। अन्य प्रदेशों (दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश) में 13 तारीख से इसकी शुरुआत हो चुकी है और राजस्थान में आज से शुरुआत हुई है। जयपुर में नेहरू सहकार भवन से बिक्री की शुरुआत की गई है। पहला ट्रक 25 किलो टमाटर लेकर आया है। जयपुर में नौ जगह चिन्हित कर मोबाइल वैन से टमाटर की बिक्री शुरू की गई है। जहां 80 प्रति किलो भाव पर हम टमाटर बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed