फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Central Archaeological Survey Department visited Bhairav Valley

Jaipur: केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने किया भैरव घाटी का दौरा, इमारतों के संरक्षण की बनाई सर्वे रिपोर्ट

Sun, 23 Apr 2023 07:35 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 23 Apr 2023 07:35 AM IST
सार

राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ की पहल पर काजीपुरा स्थित भैरव घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने आज क्षेत्र का दौरा किया।

विज्ञापन
Central Archaeological Survey Department visited Bhairav Valley
भैरव घाटी का दौरा करते टीम के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ की पहल पर काजीपुरा स्थित भैरव घाटी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। निगम अध्यक्ष राठौर की पहल पर भैरव घाटी में स्थित पुरातत्व महत्व की इमारत सम्राट पृथ्वीराज चौहान कालीन चांदपोल अस्तबल एवं सेना के विश्राम गृह के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण के लिए केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाई। टीम के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग जयपुर एवं केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली के संयुक्त समन्वय से क्षेत्र में स्थित पुरातत्व महत्व की इमारतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विस्तृत रिपोर्ट बनाई गई है एवं प्राचीन इमारत की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी की गई है, विभाग के उच्च अधिकारी शीघ्र क्षेत्र का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुरातत्व विभाग के शीघ्र ही यहां पर जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ करेगा। काजीपुरा नवयुवक मंडल के कल्याण सिंह रावत जय सिंह रावत एवं श्री गंगा भैरव मंदिर के उपासक भाग सिंह रावत ने टीम को मौका मुआयना कराया एवं विस्तृत जानकारी दी। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने जिला कलेक्टर अजमेर को पत्र लिखकर भैरव घाटी पर स्थित सेल्फी प्वाइंट के चारों ओर रेलिंग लगाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed