{"_id":"6680515b1e33b8e35903d3fd","slug":"celebration-in-the-capital-jaipur-on-the-victory-of-team-india-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की जीत पर राजधानी जयपुर में जश्न, सीएम भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया की जीत पर राजधानी जयपुर में जश्न, सीएम भजनलाल ने एक्स पर पोस्ट कर दी बधाई
Sat, 29 Jun 2024 11:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:56 PM IST
सार
T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारत ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन हुए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को 177 का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
टीम इंडिया की जीत पर जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीम इंडिया ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस मैच को लेकर देशभर के साथ ही राजस्थान में भी खासा उत्साह नजर आया। भारत की जीत पर फैन्स खुशी से झूम उठे। हाथों में तिरंगा लेकर जमकर जश्न मनाया। इससे पहले टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थनाओं का दौर भी जारी रहा।
विज्ञापन
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम को X पर बधाइयां प्रस्तुत करते हुए लिखा कि विश्व विजयी भारत, आईसीसी T20WorldCup के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक विजय हासिल कर विश्व कप जीतकर टीम भारत ने माँ भारती को गौरवभूषित किया है, यह विजय भारतीय टीम की मेहनत, लगन व ध्येयनिष्ठा का परिणाम है। टीम भारत के समस्त ऊर्जावान खिलाड़ियों को हृदयतल से बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
