फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Case registered against person who made lewd remarks on CM in Jaipur

Jaipur: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज, धमकी भरे लहजे में वीडियो बनाकर किया वायरल

Tue, 02 May 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 May 2023 02:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर विधायकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Case registered against person who made lewd remarks on CM in Jaipur
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर विधायकपुरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ये मामला जयपुर के शिप्रा पथ निवासी परमेश्वर लाल की शिकायत पर दर्ज हुआ है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी और धमकी भरे लहजे में बात करने पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज हुआ है। जयपुर के शिप्रा पथ निवासी परमेश्वर लाल की शिकायत पर में बताया कि हेमराज नाम के व्यक्ति ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में सीएम के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अधिकारी राजेश गौतम के मुताबिक शिप्रा पथ निवासी परमेश्वर लाल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के की कोशिश की जा रही है। जानबूझकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो शेयर किया गया है। आरोपी ने खुद अपना इंटरव्यू का वीडियो फेसबुक पेज पर डालकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र शब्दों का उपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 12 अप्रैल की रात को 8 बजे शेयर किया गया। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर के मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed