फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Case of huge error in data matching in IFMS 3.0 came to light

IFMS 3.0: विभागों की खुली पोल, डेटा मिलान में भारी गड़बड़ी, रिटायरमेंट से पहले ही कर्मचारियों के PPO जारी

Thu, 01 Feb 2024 02:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

IFMS 3.0: राजस्थान में IFMS 3.0 लागू करवाने की हड़बड़ी विभागों को कितनी भारी पड़ रही है, इसके नमूने सामने आने लगे हैं। पहले से आर्थिक संकट का सामना कर रहे राजस्थान को अफसरों की मनमानी के चलते सैंकड़ों करोड़ रुपये की चपत लग रही है। प्रदेश में बड़ी तादाद में ऐसे मामले सामने आते जा रहे हैं, जिनमें कर्मचारियों के खातों में रिटायरमेंट बेनीफिट जमा करवा दिए गए जबकि वे कर्मचारी मौजूदा समय में सरकार में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Case of huge error in data matching in IFMS 3.0 came to light
IFMS 3.0 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को IFMS 3.0 को लेकर पत्र जारी किया गया है। पत्र में ही लिखा गया है कि IFMS 3.0 में सर्विस बुक का डाटा अपडेट नहीं होने की वजह से अधिकारी और कर्मचारियों को रिटायर होने से पहले ही पेंशन परिलाभ उनके खाते में जमा हो गए।

विज्ञापन


विभाग में कई प्रकरणों में सेवानिवृत्ति से पहले 
अब विभाग की तरफ से अपने अधीन आने वाले सभी स्कूल एवं कार्यालय को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि IFMS 3.0 में दिखाए गए कर्मचारी के डेटा को मूल सेवा पुस्तिका से एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का मिलान करने के बाद भी भुगतान किया जाए। 

विज्ञापन

कर्मचारियों के सर फोड़ा ठीकरा
इसमें ऐसे मामले भी आए जब कार्मिक के खिलाफ विभागीय जांच लंबित थी और इसके बावजूद भी उसे रिटायरमेंट बेनीफिट जारी कर दिए गए। इसमें कहा गया है कि यदि कर्मचारी को ऑटो प्रोसेस या त्रुटिपूर्ण डाटा के कारण पेंशन प्रकरण का निस्तारण होता है तो इसके लिए संबंधित कार्यालय अध्यक्ष जिम्मेवार होंगे। बड़ा सवाल यह है कि यह सिस्टम 3 साल देरी से लागू किया जा रहा है इसके बाद भी न तो डेटा अपडेशन का काम पूरा हुआ है और न ही इसमें चैक एंड पॉस का कोई प्रोविजन रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed