Hindi News
›
Rajasthan
›
Jaipur News
›
broad daylight in Jaipur, gangsters crushed a young man to death with their Scorpio
{"_id":"68a0b5dda7a1fa1df40cca5e","slug":"broad-daylight-in-jaipur-gangsters-crushed-a-young-man-to-death-with-their-scorpio-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Crime alert: जयपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Crime alert: जयपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या की
राजधानी जयपुर में शनिवार शाम स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरे आम एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रशेखर(35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी जयपुर में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारे इसके बाद स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। मारे गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रशेखर(35) के रूप में हुई है जो जयपुर में मजदूरी का काम करता था। मामला मुरलीपुरा के पास रोड नंबर 5 स्थित खाटूश्याम मंदिर से कुछ दूरी पर ही घटा। शाम करीब 5 बजे स्कॉर्पियो सवार 4 से 5 युवक सीकर हाइवे की तरफ जा रहे थे। इस दौरान खाटूश्यामजी मंदिर से कुछ दूरी पर उनकी स्कॉर्पियो एक कार से भिड़ गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी से उतर कर कार के शीशे तोड़ दिए। झगड़ा बढ़ते देख वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खुद को भीड़ से घिरता देख बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया।
विज्ञापन
इसके बद स्कॉर्पियो से सड़क पर गिरे युवक को टायरों से रौंदकर बदमाश फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट होने पर स्कॉर्पियो में सवार लड़के गाड़ी से बाहर निकले। उन्होंने गाड़ी से डंडे निकालकर कार के शीशे तोड़ दिए। जिस पर उनका कार सवार से झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार सवार का पक्ष लेकर बदमाशों का विरोध किया। भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों की स्कॉर्पियो के आगे लोग खड़े हो गए। इस दौरान चंद्रशेखर सड़क पर गिर गया। बदमाशों ने अपने आपको भीड़ से घिरा देखकर स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया और सड़क पर गिरे युवक को टायरों से रौंदकर भाग गए। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने गुस्साई भीड़ को जैसे-तैसे शांत करवाया। चंद्रशेखर को गंभीर हालत में तुरंत कांवटिया हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक जयपुर में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।