{"_id":"6450a0ebe0a79173e70dca23","slug":"brainstorming-with-society-today-on-talks-with-obc-commission-in-bharatpur-reservation-movement-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरतपुर आरक्षण आंदोलन : ओबीसी आयोग और प्रतिनिधिमंडल की वार्ता पर मंथन आज, समाज तय करेगा आंदोलन की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरतपुर आरक्षण आंदोलन : ओबीसी आयोग और प्रतिनिधिमंडल की वार्ता पर मंथन आज, समाज तय करेगा आंदोलन की दिशा
Tue, 02 May 2023 11:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 02 May 2023 11:04 AM IST
सार
भरतपुर के नेशनल हाईवे 21 पर माली, सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा समाज के लोग 12 फीसदी अतिरिक्त आरक्षण की मांग को लेकर पिछले 12वें दिन से आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरक्षण आंदोलनकारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में माली, सैनी, शाक्य, मौर्य, कुशवाहा समाज का आंदोलन मंलवार को 12वें दिन भी नेशनल हाईवे पर जारी है। सोमवार को ओबीसी आयोग और सैनी आरक्षण संघर्ष समित के सदस्यों के बीच वार्ता के बाद आज आरक्षण के मुद्दे पर फैसला आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
सैनी आरक्षण संघर्ष समिति के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल वार्ता के लिए पहुंचे थे। वार्ता में आयोग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर 10 दिन में परीक्षण रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य देर रात आंदोलन स्थल पर लौटे। आज मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल आंदोलन स्थल पर समाज के साथ वार्ता करेगा। इसके बाद आगे के आंदोलन का रुख तय होगा।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी डीके कुशवाहा और संघर्ष समिति के मुख्य सचिव बदन सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के सभी 21 सदस्य आंदोलन स्थल पर कल ओबीसी आयोग के साथ हुई वार्ता और उनके निर्णय को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद सर्वसम्मति से आंदोलन की दिशा तय की जाएगी। सैनी आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर रखी है। जयपुर आगरा हाईवे पर अरोदा के पास 12वें दिन भी सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी डटे हुए हैं।
विज्ञापन