फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bomb Blast Threat: Threat to blow up these railway stations of Rajasthan, Jaish-e-Mohammed mentioned in letter

Bomb Blast Threat: महाकाल मंदिर समेत राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद का नाम

Wed, 02 Oct 2024 01:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 02 Oct 2024 01:06 PM IST
सार

राजस्थान में आए दिन मिलने वाले बॉम थ्रेट ने एजेंसियों को परेशान कर रखा है। स्कूल, मॉल और एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे स्टेशन भी धमकीबाजों के निशाने पर हैं। मंगलवार शाम हनुमानगढ़ जंक्शन सहित राज्य के कई रेलवे स्टेशनों के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है…
 

विज्ञापन
Bomb Blast Threat: Threat to blow up these railway stations of Rajasthan, Jaish-e-Mohammed mentioned in letter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र भेजा। पत्र में जैश-ए-मोहम्मद के नाम से धमकी दी गई। जानकारी मिलने के बाद BSF, GRP, RPF और जंक्शन पुलिस ने स्टेशन की तलाशी ली, वहीं GRP थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि जांच में कुछ भी नहीं निकला लेकिन बीते 11 महीनों में प्रदेश में ऐसी धमकियां लगातार मिल रही हैं। इससे पहले राजधानी जयपुर में स्कूल, मॉल और एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने वाले ई-मेल मिल चुके हैं। हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मंगलवार को भेजे गए इस पत्र में 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा हुआ है। यह पत्र डाक के जरिए भेजा गया है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन पहुंचकर पत्र की जांच की और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उल्लिखित धमकी का एक अंश


बीते 11 महीनों में प्रदेश में 7 बम होने की सूचना मिली है। इसमें कल के घटनाक्रम के अलावा पिछले साले 27 दिसंबर के बाद इस साल 15 फरवरी, 26 अप्रैल, 29 अप्रैल, 13 मई, 18 जून और 22 अगस्त की तारीखें शामिल हैं। बीते साल 27 दिसंबर को भी जयपुर सहित करीब आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ऑफिशियल कस्टमर केयर आईडी पर ईमेल मिलने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई थी। तब भी जांच में किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी।

इसी साल 15 फरवरी की रात को जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल आईडी पर डॉन ऑफ इंडिया नाम की आईडी से ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। जांच में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस को कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला था। हालांकि इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा में चौथी लेयर को और जोड़ दिया गया।

इसके बाद जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। 26 अप्रैल को एयरपोर्ट प्रशासन की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें धमकी देने वाले ने लिखा था कि जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 गेट पर एक काले बैग में बम रखा है। मैं बेंगलुरु में बैठा हूं। इसके बाद 29 अप्रैल को जयपुर एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई लेकिन इस बार भी यह अफवाह निकली।


13 मई को स्कूलों को बम से उड़ाने का आया ई-मेल

इसके बाद 13 मई को फिर जयपुर के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने का ई-मेल आया। सूचना मिलते ही परिजन स्कूल अपने बच्चों को लेने के लिए पहुंच गए। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सभी स्कूलों में गहन जांच की गई, लेकिन कहीं भी बम नहीं मिला।

18 जून को फिर एयरपोर्ट पर ब्लास्ट का ई-मेल

18 जून को देश के 41 एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसमें जयपुर एयरपोर्ट भी शामिल था। दोपहर एक बजे एयरपोर्ट को ई-मेल के जरिए बम होने की सूचना मिली। सीआईएसएफ ने तलाशी ली, लेकिन कहीं बम नहीं मिला।

इस तरह की लगातार मिलने वाली धमकियां सोची-समझी साजिश है या कुछ और इसकी जांच की जाकर झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed