{"_id":"677557fe9fb73891c80e7f9d","slug":"bjp-state-in-charge-targeted-ashok-gehlot-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा प्रदेश प्रभारी का गहलोत पर निशाना, कहा- 2023 में हार के कारण जनता से पूछें; मणिपुर पर भी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा प्रदेश प्रभारी का गहलोत पर निशाना, कहा- 2023 में हार के कारण जनता से पूछें; मणिपुर पर भी बोले
Wed, 01 Jan 2025 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:28 PM IST
सार
Rajasthan: अशोक गहलोत के मणिपुर के मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान पर राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने उनपर शायराना अंदाज में तीखा प्रहार किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला किया। उन्होंने अशोक गहलोत के मणिपुर के मुख्यमंत्री पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि 2023 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी क्यों हारी।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा, "तू इधर-उधर की बात मत कर, यह बता कि कारवां कहां लुटा। जनता ने 2023 में कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया। गहलोत सरकार ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से उन्हें सत्ता से बाहर होना पड़ा, इसका जवाब पहले जनता को दें।" उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ने 2024 में बेहतरीन काम किए हैं, जो 2025 और आगे भी जारी रहेंगे। अग्रवाल ने कहा, "2028 में जब भाजपा 160 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगी, तब जनता खुद बताएगी कि किस सरकार ने क्या किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास अब न तो राज्य में और न ही देश में कोई मजबूत आधार बचा है। उन्होंने गहलोत के मणिपुर के बयान को "ध्यान भटकाने की कोशिश" बताया और कहा कि गहलोत को अपनी खीज निकालने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि राजस्थान की जनता अब विकास और पारदर्शिता वाली राजनीति चाहती है, और भाजपा इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।