{"_id":"65130f1d22b8baef88029f98","slug":"bjp-national-president-jp-nadda-and-home-minister-amit-shah-will-come-to-jaipur-tomorrow-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर में; चुनाव की तैयारियों पर करेंगे बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह कल जयपुर में; चुनाव की तैयारियों पर करेंगे बैठक
Tue, 26 Sep 2023 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Sep 2023 10:36 PM IST
सार
प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के साथ ही दोनों नेता चुनाव से संबंधित प्रदेश स्तरीय सभी विषयों पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय प्रवास पर बुधवार को जयपुर आ रहे हैं। प्रवास के दौरान दोनों नेता भाजपा की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के साथ ही दोनों नेता चुनाव से संबंधित प्रदेश स्तरीय सभी विषयों पर भी चर्चा करेंगे। बुधवार को जयपुर में मैराथन बैठकें होंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएम मोदी की "परिवर्तन संकल्प महासभा" के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है। प्रदेशभर में पीएम मोदी की सभा को लेकर चर्चाएं हैं। सभा स्थल के बाहर पीएम मोदी को सुनने वाले लोगों की संख्या सभा स्थल पर मौजूद लोगों से दोगुनी थी। परिवर्तन संकल्प महासभा के बाद प्रदेश भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन