{"_id":"66960613c8903fe519025a39","slug":"bharatpur-cm-bhajanlal-sharma-father-krishna-swaroop-slipped-and-fell-in-bathroom-injured-his-ribs-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सीएम के पिता को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया, बाथरूम में फिसलकर गिरने से पसलियों में लगी थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सीएम के पिता को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया, बाथरूम में फिसलकर गिरने से पसलियों में लगी थी चोट
Tue, 16 Jul 2024 05:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:14 PM IST
सार
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा के पिता से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सीएम शर्मा के पिता को चोट लग गई है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा के पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता बाथरुम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। वहां मेडिकल टीम ने उनकी स्थिति को देखा और उनके चोट लगना महसूस हुआ। उसके बाद एंबुलेस के सहयोग से आरबीएम अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी सीटी कराने के बाद पता चला कि उनकी राइट साइड की पांच पसलियां टूटी है। आरबीएम अस्पताल की मेडिकल टीम ने अब सीएम के पिताजी को जयपुर रेफर करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निवास जवाहर नगर में स्थित है। जहां उनके पिता किशन स्वरूप और माता गौमती देवी रहती हैं। आरबीएम अस्पताल के पीएमओ नगेंद्र भदोरिया ने बताया, सुबह नौ बजे के आसपास सूचना मिली कि सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम जाते समय फिसलने से चोटिल हो गए हैं। सूचना पाते ही अस्पताल प्रशासन की टीम उनके घर पहुंची। जब उनको वहां देखा तो उनकी राइट साइड की तरफ पसलियों में फैक्चर महसूस हुआ। उन्हें निवास से एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल लाया गया। जहां उनका सीटी करने का फैसला लिया, उसमें पता चला कि उनके राइट साइड की पांच पसलियां टूट गई हैं, जो की तीन से लेकर आठ तक है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। फिलहाल सर्जिकल आईसीयू में भर्ती मुख्यमंत्री के पिताजी को उपचार के लिए जयपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन