फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ayodhya Ram Mandir: Ramayana recitation and lamp donation in temples on the occasion of Pran Pratistha

Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिरों में रामायण पाठ और दीपदान, सीएम ने किया योजनाओं का ऐलान

Mon, 22 Jan 2024 09:23 AM IST
प्रिया वर्मा Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिरों में रामायण पाठ और दीपदान, सीएम ने किया योजनाओं का ऐलान
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मंदिरों में रामायण पाठ और दीपदान, सीएम ने किया योजनाओं का ऐलान Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 09:23 AM IST
सार

Jaipur: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई महत्वपूर्ण ऐलान किए हैं। इस दौरान प्रदेश के देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीपदान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Ramayana recitation and lamp donation in temples on the occasion of Pran Pratistha
जगमग जयपुर - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में देवस्थान विभाग के 593 मंदिरों में विद्युत सज्जा, रामायण पाठ, दीपदान, महाआरती आदि कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही 6 श्रीराम-जानकी औद्योगिक क्षेत्र कुंज बिहारीपुरा-जयपुर, सत्तासर-बीकानेर, बलारिया-सवाई माधोपुर, जटलाव-सवाई माधोपुर, रामसर-बाड़मेर एवं राजास-नागौर में विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला के भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर राजस्थान राज्य के श्रद्धालुओं में प्रभु श्री राम के दर्शन की भावना को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश के 7 संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या जाने हेतु राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा प्रारंभ की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत श्री राम मंदिर के दर्शन हेतु 31 मार्च तक 3000 तीर्थयात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी। जयपुर से अयोध्या के लिए 1 फरवरी से अयोध्या के लिए विशेष विमान सेवा संचालित होगी। इसके अतिरिक्त राज्य से अयोध्या के लिए स्पेशल रेल सेवाएं भी प्रारंभ की जाएंगी।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि इस भव्य अवसर पर सीता माता वन्य जीव अभयारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण तथा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भव योजना के तहत सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 3 माह में 75,000 स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के तहत 1 करोड़ पात्र सदस्यों की ईकेवाईसी का कार्य पूरा कर कार्ड वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवाड़ी इंटीग्रेटेड विकास प्राधिकरण (बीडा) भिवाड़ी द्वारा नवीन श्रीराम-जानकी आवासीय योजना में विभिन्न आय वर्ग के 208 भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed