फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot Sachin Pilot Govind Dotasara To Attend CWC Meet

Rajasthan Election 2023: हैदराबाद में कांग्रेस की बड़ी बैठक, गहलोत-पायलट होंगे शामिल, बनाएंगे चुनावी रणनीति

Sat, 16 Sep 2023 02:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 16 Sep 2023 02:38 PM IST
सार

हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और सचिन पायलट भी शामिल होंगे। चुनावी राज्यों की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Ashok Gehlot Sachin Pilot Govind Dotasara To Attend CWC Meet
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान समेत चुनावी राज्यों के विधानसभा चुनाव पर आज हैदराबाद में कांग्रेस की शीर्ष लीडरशिप मंथन करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा हैदराबाद में हैं। वे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लेंगे हिस्सा। गहलोत जयपुर से मुंबई के रास्ते हैदराबाद पहुंचे।  

विज्ञापन


राजस्थान से अन्य कई नेता भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश , हरीश चौधरी भी कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य हैं। हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद 17 सितंबर को कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश के मुताबिक सीएडब्ल्यूसी की बैठक में कई चरणों में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव वाले राज्यों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की स्ट्रेटजी पर बैठक में चर्चा होगी। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन और नेताओं के विवादित बयानों से पार्टी को होने वाले नुकसान और उस पर लगाम लगाने पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन


5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तैयारी 
17 सितंबर को तेलंगाना दिवस है। इस वजह से कांग्रेस ने इस दिन प्रेस वार्ता के लिए चुना है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तेलंगाना सरकार दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 20 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CWC घोषित की थी। इसके बाद यह कमेटी की पहली बैठक है। नवंबर में पांच राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बीजेपी, तेलंगाना में बीआरएस और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट-भाजपा की सरकारें हैं। कांग्रेस राजस्थान-छत्तीसगढ़ में सत्ता रिपीट करने और अन्य राज्यों में भी सत्ता हासिल करने पर फोकस करेगी। राजस्थान की गहलोत सरकार की जनहित योजनाओं को आगे बढ़कर कांग्रेस चुनाव लड़ना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed