Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ashok gehlot compares rahul gandhi loktantra bachao rally indira gandhi bharat bachao rally

रामलीला मैदान रैली: अशोक गहलोत इंदिरा गांधी को याद कर क्या बोले, क्या कांग्रेस 48 साल बाद दोहराएगी इतिहास?

Sat, 31 Oct 2026 08:02 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 31 Oct 2026 08:02 AM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी की आगामी 'लोकतंत्र बचाओ' रैली का जिक्र करते हुए इंदिरा गांधी की 1978-79 की 'भारत बचाओ' रैली की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुई उस रैली ने पूरे देश में संदेश दिया था और इसके बाद जनता पार्टी की सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

विज्ञापन
ashok gehlot compares rahul gandhi loktantra bachao rally indira gandhi bharat bachao rally
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की आगामी 'लोकतंत्र बचाओ' रैली को लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1978-79 की 'भारत बचाओ' रैली का जिक्र किया है। उन्होंने उस दौर की रैली और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुई 'भारत बचाओ' रैली ने पूरे देश में संदेश दिया था और जनता पार्टी की सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ी थी, उसी तरह आज की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली भी महत्वपूर्ण है। गहलोत के इस बयान के साथ कांग्रेस की आगामी रैली को इंदिरा गांधी के दौर की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

इंदिरा गांधी की रैली का जिक्र कर राहुल गांधी से जोड़ा मौजूदा अभियान

अशोक गहलोत ने कहा कि 1978-79 में जब इंदिरा गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं, तब 'भारत बचाओ' रैली आयोजित की गई थी। इस रैली ने पूरे देश में एक संदेश दिया था और इसके बाद जनता पार्टी की सरकार को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। गहलोत ने कहा कि आज उन्हें उस दौर की याद आ रही है। उस समय रैली का नाम 'भारत बचाओ' था, जबकि अब होने वाली रैली को 'लोकतंत्र बचाओ' नाम दिया गया है।

विज्ञापन

'देश में जो हो रहा है, उसे लेकर लोगों में नाराजगी'

गहलोत ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर लोगों में व्यापक नाराजगी और गहरी चिंता है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायपालिका और जांच एजेंसियां दबाव में हैं। गहलोत ने निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसका व्यवहार ऐसा है, जैसे वह एनडीए सरकार का एक विभाग बन गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- यह सिर्फ कांग्रेस या विपक्ष की रैली नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में 'लोकतंत्र बचाओ' रैली का विशेष महत्व है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सही कहा है कि यह रैली केवल कांग्रेस या विपक्षी दलों के लिए नहीं है, बल्कि देश को बचाने के लिए आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed