फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ambedkar Jayanti Madan Rathore If we cannot break their illusion will take thousand years to create new Modi

Ambedkar Jayanti: मदन राठौर बोले- अगर हम इनका भ्रम नहीं तोड़ पाए तो नया मोदी पैदा करने में एक हजार साल लगेंगे

Fri, 11 Apr 2025 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 07:37 PM IST
सार

Madan Rathore Statement: प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज समय बदल गया है और हमें संगठित व सजग रहकर समाज में फैले भ्रम को तोड़ना होगा।

विज्ञापन
Ambedkar Jayanti Madan Rathore If we cannot break their illusion will take thousand years to create new Modi
BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जयपुर में आयोजित की गई प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया और बाबा साहब आंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर समाज में जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय बदल गया है, और हमें संगठित व सजग रहकर समाज में फैले भ्रम को तोड़ना होगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने समाज में जानबूझकर भ्रम फैलाया है और अब विभिन्न दल आपस में चाहे जितने भी विरोधी हों, पर बीजेपी को हराने के लिए एकजुट हो जाते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  लाडो और लखपति दीदी सहित 25 स्कीम्स को फ्लैगशिप का दर्जा, हर महीने होगी इनकी मॉनिटरिंग

विज्ञापन

Ambedkar Jayanti Madan Rathore If we cannot break their illusion will take thousand years to create new Modi
पुष्प अर्पित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

राठौड़ ने कहा, “अगर हम इनका भ्रम नहीं तोड़ पाए, तो नया मोदी पैदा करने में एक हजार साल लगेंगे।” उन्होंने कांग्रेस के कथित पाखंड और साजिशों का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर को कभी जीवन में न सम्मान मिला, न मृत्यु के बाद, और न ही कांग्रेस ने उनके सिद्धांतों को आत्मसात किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार की चार पीढ़ियों ने बाबा साहब को भारत रत्न देने में देरी की, जबकि भाजपा सरकार में पंचतीर्थों का विकास हुआ और संसद में उनका चित्र लगाने की परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू की।

अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि “गहलोत साहब की उम्र हो गई है, उन्हें भूलने की आदत हो गई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में आर्थिक भगौड़े पैदा हुए और ईआरसीपी जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे सरकार ने योजना बनाई थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने उस पर पांच वर्षों तक कुंडली मारकर बैठी रही।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज हवाओं और अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि “आज जो लोग संविधान की बातें करते हैं, वही कभी बाबा साहब को संविधान सभा में भेजने से रोकने के लिए षडयंत्र रचते थे।” उन्होंने इतिहास के तथ्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब की प्रेस जला दी, उन्हें अपमानित किया और आरक्षण का लगातार विरोध किया।

उन्होंने बताया कि नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सभी ने किसी न किसी रूप में सामाजिक न्याय और आरक्षण का विरोध किया जबकि भाजपा और जनसंघ के कार्यकाल में जो भी संविधान संशोधन हुए, वे सामाजिक न्याय और महिलाओं को अधिकार देने के लिए किए गए। मोदी सरकार के 10 वर्षों में 8 संविधान संशोधन में से 5 इसी भावना से जुड़े थे।

यह भी पढ़ें: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भाजपा और डॉ. अंबेडकर के विचारों में समानता का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद, समता मूलक समाज और महिला सशक्तिकरण का विचार बाबा साहब के विचारों से मेल खाता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, “बाबा साहब कहते थे कि हम भारतीय हैं, यही हमारी पहली और आखिरी पहचान है। और प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं – राष्ट्र प्रथम है। यही विचारधारा भाजपा की ताकत है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed