Rajasthan: लाडो और लखपति दीदी सहित 25 स्कीम्स को फ्लैगशिप का दर्जा, हर महीने होगी इनकी मॉनिटरिंग
लाडो प्रोत्साहन योजना और लखपति दीदी सहित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित 25 योजनाओं को राज्य सरकार ने फ्लैगशिप स्कीम घोषित कर दिया है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में सिर्फ राज्य सरकार द्वारा संचालित 33 योजनाओं को फ्लैगशिप स्कीम का दर्जा दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित 25 बड़ी योजनाओं को फ्लैगशिप स्कीम का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमोदन के बाद आयोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि इसमें खास बात यह है कि इस बार फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने भी राज्य सरकार द्वारा संचालित 33 योजनाओं को फ्लैगशिप का दर्जा दिया था।
यह भी पढ़ें: जयपुर में तेज हवाओं और अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट
इन योजनाओं को मिला फ्लैगशिप का दर्जा
-
एनएफएसए में नए परिवारों को शामिल करना
-
कुसुम योजना में घटक ए, बी और सी
-
संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (विद्युत आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने के लिए)
-
लाडो प्रोत्साहन योजना (गरीब परिवार में बालिका के जन्म पर एक लाख रुपये का बॉन्ड)
-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
-
प्रधानमत्री आयुष्मान भारत (स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए)
-
कर्मभूमि से मात्र भूमि अभियान (वाटर हारवेस्टिंग)
-
स्वच्छ भारत मिशन
-
स्वामित्व योजना (सर्वे कर परिवारों को पट्टे बांटना)
-
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना
-
अटल ज्ञान केंद्र (तीन हजार से अधिक आबादी वाली पंचायत मुख्यालयों में प्रेरकों द्वारा युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण)
-
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान
-
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
-
अटल प्रगति पथ
-
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी
-
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी
-
मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना
-
पीएम विश्वकर्मा योजना
-
मिशन हरियालो राजस्थान
-
जल जीवन मिशन
-
अमृत योजना
-
पंच गौरव योजना
-
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण
-
पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त गांव योजना
-
नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, लखपति दीदी, बैंक सखी
यह भी पढ़ें: गहलोत का वसुंधरा पर तीखा प्रहार, बोले- दो बार सीएम रहने के बाद भी सिर्फ झालावाड़ की बात क्यों?
फ्लैगशिप स्कीम के मायने
राज्य सरकार अपनी सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं को फ्लैगशिप का दर्जा देती है। इसमें जिन योजनाओं को फ्लैगशिप घोषित किया जाता है, उनकी लगातार मॉनिटरिंग होती है और हर महीने रिव्यू मीटिंग होती है। इन योजनाओं की मॉनिटरिंग रिपोर्ट हर महीने की सात तारीख को मुख्यमंत्री कार्यालय और आयोजन विभाग को भेजी जानी है।