{"_id":"64688bda4d769b16180ba515","slug":"akshit-came-out-of-borewell-safely-after-six-and-a-half-hours-in-jaipur-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: SDRF और सिविल डिफेंस टीम की मेहनत सफल, साढ़े छह घंटे बाद बोरवेल से सकुशल निकला अक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: SDRF और सिविल डिफेंस टीम की मेहनत सफल, साढ़े छह घंटे बाद बोरवेल से सकुशल निकला अक्षित
Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
सार
जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में शनिवार सुबह 7 बजे एक 9 वर्षीय बच्चा अक्षित 100 फीट गहरे बोरवेल में खेलते-खेलते फिसल गया था, जिसको साढ़े छह घंटे बाद बचा लिया गया।
विज्ञापन
बोरवेल से बाहर निकाला गया अक्षित।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे अक्षित को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चे को बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया है। आज शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया था। उसके बाद से उसको निकालने के प्रयास किए जा रहे थे। SDRF और सिविल डिफेंस की टीम के प्रयास से अक्षित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित बोरवेल में गिर गया था। पहले तो ग्रामीण अपने स्तर से बच्चे को निकालने का प्रयास करते रहे। बाद में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। पहले तो इस बात का अंदाजा ही नहीं लग रहा था गड्ढा कितना गहरा है।
विज्ञापन
बाद में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने बच्चे को बचाने के प्रयास शुरू किए। बोरवेल में लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जाती रही, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका थी। बच्चे की लाइव CCTV से देखा जाता रहा, उसे बोर से बाहर निकालने के लिए गढ्ढे के पास में ही एक और दूसरा गड्ढा खोदा गया, जिसकी सहायता से बच्चे को आसानी से और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। ग्रामीण भी इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन