फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Akshit came out of borewell safely after six and a half hours in Jaipur

Jaipur: SDRF और सिविल डिफेंस टीम की मेहनत सफल, साढ़े छह घंटे बाद बोरवेल से सकुशल निकला अक्षित

Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 May 2023 02:32 PM IST
सार

जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र के भोजपुरा कलां गांव में शनिवार सुबह 7 बजे एक 9 वर्षीय बच्चा अक्षित 100 फीट गहरे बोरवेल में खेलते-खेलते फिसल गया था, जिसको साढ़े छह घंटे बाद बचा लिया गया।

विज्ञापन
Akshit came out of borewell safely after six and a half hours in Jaipur
बोरवेल से बाहर निकाला गया अक्षित। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

साढ़े छह घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे अक्षित को बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया है। बच्चा पूरी तरह से सुरक्षित है। बच्चे को बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया है। आज शनिवार सुबह सात बजे जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में नौ साल का अक्षित खेलते-खेलते बोरवेल के गहरे गड्ढे में गिर गया था। उसके बाद से उसको निकालने के प्रयास किए जा रहे थे।  SDRF और सिविल डिफेंस की टीम के प्रयास से अक्षित को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि जोबनेर थाना इलाके के भोजपुरा गांव में बोरवेल को पत्थर से ढक कर छोड़ दिया गया था। सुबह जब बच्चे वहां खेलने पहुंचे तो तभी अक्षित बोरवेल में गिर गया था। पहले तो ग्रामीण अपने स्तर से बच्चे को निकालने का प्रयास करते रहे। बाद में टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। पहले तो इस बात का अंदाजा ही नहीं लग रहा था गड्ढा कितना गहरा है। 
विज्ञापन


बाद में मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने बच्चे को बचाने के प्रयास शुरू किए। बोरवेल में लाइट के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। बोरवेल में फंसे बच्चे को पाइप के जरिए ऑक्सीजन भी पहुंचाई जाती रही, क्योंकि गर्मी का समय है और गहराई और घबराहट में बच्चे का दम घुटने की आशंका थी। बच्चे की लाइव CCTV से देखा जाता रहा, उसे बोर से बाहर निकालने के लिए गढ्ढे के पास में ही एक और दूसरा गड्ढा खोदा गया, जिसकी सहायता से बच्चे को आसानी से और सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। ग्रामीण भी इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed