फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   After the Pahalgam attack sweets name change from pak to shri

Rajasthan News: देशभक्ति की मिठास, मिठाइयों से हटे 'पाक', जुड़ा 'श्री' का सम्मान

Fri, 23 May 2025 05:38 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 23 May 2025 05:38 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुए तनाव के बाद देश के लोग अलग-अलग तरीके से सेना के प्रति सम्मान जता रहे हैं। अब इसका असर मिठाइयों के नाम पर भी दिखने लगा है। 
 

विज्ञापन
After the Pahalgam attack sweets name change from pak to shri
मिठाई के नाम में हुआ बदलाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच विवाद के बाद देश के लोग अपनी अपनी तरफ से सेना का सम्मान दिखा रहे हैं। अब इस विवाद का असर मिठाइयों के नाम पर भी देखने को मिल रहा है। भारत में कई ऐसी मिठाइयां हैं जिनके नाम के साथ 'पाक' शब्द आता है। हालांकि 'पाक' शब्द का मतलब 'शुद्ध' होता है, लेकिन अब यह शब्द लोगों के दिल में गुस्सा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गया है। इसलिए मिठाई के नामों में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन


जयपुर की राजधानी राजस्थान में 'त्योंहार' नाम का एक मिठाई का स्टोर है, जहां स्वर्ण भस्म और चांदी भस्म से बनी खास मिठाइयां बनाई जाती हैं। इस स्टोर की मशहूर मिठाई 'स्वर्ण भस्म पाक' की कीमत 85,000 रुपये प्रति किलो है। अब इस मिठाई के नाम से 'पाक' शब्द हटा कर 'श्री' जोड़ दिया गया है। जैसे कि 'स्वर्ण भस्म श्री', 'चांदी भस्म श्री', 'बीकानेरी मोती श्री', 'मसूर श्री', और सर्दियों में आने वाली 'गोंद श्री'। त्योंहार स्टोर की मालिक चार्टर्ड अकाउंटेंट अंजली जैन ने बताया कि जब देश के जवान सीमा पर लड़ रहे थे, तब हमें लगा कि मिठाई के नाम में 'पाक' शब्द ठीक नहीं लगता। इसलिए हमने मिठाइयों के नाम में बदलाव किया। यह हमारा छोटा सा देशभक्ति का योगदान है। इस मिठाई में देशभक्ति की मिठास घुल गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  फिर 199 के फेर में फंसी विधानसभा, भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण भस्म श्री भारत की सबसे महंगी मिठाई है। इसे आयुर्वेदिक फार्मूले से बनाया गया है। इसमें अफगानिस्तान से लाए गए बादाम और केसर का इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें स्वर्ण भस्म डाला जाता है, जो आयुर्वेद में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए अच्छा माना जाता है। ऊपर से चिलगोजा, पिस्ता और केसर की सजावट होती है। इसमें जैन मंदिर से लाया गया एनिमल क्रुएल्टी फ्री वर्क भी लगाया जाता है, इसलिए इसकी कीमत खास है। अंजली जैन ने कहा कि जब सीमा पर हालात तनावपूर्ण थे, तो हमें लगा कि 'पाक' शब्द से नकारात्मक भावना जुड़ रही है। इसलिए हमने मिठाई के नाम को बदलकर 'श्री' कर दिया, जो भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह दर्शाता है।

मिठाइयों की कीमतें
 
मिठाई का नाम कीमत (रुपये प्रति किलो)
स्वर्ण भस्म श्री ₹85,000
चांदी भस्म श्री ₹45,000
बीकानेरी मोती श्री ₹550
खजूर श्री ₹1,050
मैसूर श्री ₹600
काजू मैसूर श्री ₹1,200

इस तरह मिठाईयों के नामों में बदलाव कर देशभक्ति का एक नया रंग जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed