{"_id":"67eb4f45c0fff19fd70c1fe0","slug":"after-astrologers-now-meteorologists-have-warned-this-time-there-will-be-severe-heat-from-april-to-june-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषाचार्यों के बाद अब मौसम विभाग की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषाचार्यों के बाद अब मौसम विभाग की चेतावनी
Tue, 01 Apr 2025 08:54 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:54 AM IST
सार
ज्योतिषाचार्यों के बाद अब मौसम विभाग ने भी अपने पूर्वानुमानों में चेतावनी जारी की है कि इस साल प्रदेश में अप्रैल से जून तक बहुत भीषण गर्मी पड़ने वाली है। विभाग का अनुमान है कि 4 अप्रैल के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू नववर्ष के आगमन पर ज्योतिषाचार्यों ने इस बार जो भविष्यवाणी की है, मौसम विभाग की चेतावनी भी उसी से मेल खाती नजर आ रही है। पंचांग के अनुसार इस नए साल का राजा और मंत्री दोनों सूर्य है और जब भी ऐसा संयोग होता है तो ऐसी भीषण गर्मी पड़ती है कि सालों के रिकॉर्ड टूट जाते हैं।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अप्रैल से लेकर जून तक राजस्थान में भीषणतम गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान यहां जबरदस्त तरीके से लू का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री का कहना है कि नव संवत में इस बार राजा और मंत्री दोनों सूर्य है, ऐसा संयोग लगभग 19 साल बाद बनता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी राजा और मंत्री दोनों सूर्य ही होते हैं तो प्रचंड गर्मी पड़ती है। इसके अलावा वर्षाकाल में कहीं-कहीं अतिवृष्टि और कहीं अनावृष्टि का भी भय रहता है।
ये भी पढ़ें: Jalore News: प्रेम विवाह किया तो पंचायत ने समाज से बाहर निकाला, 12 लाख का जुर्माना भी लगाया, पंचों पर एफआईआर
विज्ञापन
4 अप्रैल से चढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल के बाद मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में तापमान 41 से 42 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक अधिक है।
बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही- सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 10 डिग्री रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 30 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 15.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.6 व न्यूनतम 13.2 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 35.8 व न्यूतनम 17.6 डिग्री, पिलानी में अधिकतम 35.5 व न्यूनतम 13.4 डिग्री, सीकर में अधिकतम 33.7 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 37 व न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री व न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया।