फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Adulterated Milk Cake Factory Busted in Jaipur's Kho Nagoriyan

Jaipur news: त्योहारी बाजार में जहर घोलने की तैयारी, जयपुर में तेल,फिटकरी से बना रहे थे मिल्क केक

Fri, 10 Oct 2025 09:01 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 10 Oct 2025 09:01 AM IST
सार

सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी डालकर मिलावटी मिल्क केक बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
Adulterated Milk Cake Factory Busted in Jaipur's Kho Nagoriyan
मिलावटी मिल्क केक का कारखाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलावट खारों ने त्योहार में जहर घोलने की तैयारी कर रखी है। दीपावली पर मिठाई की बढ़ती खपत को दखते हुए राजधानी जयपुर में बहुत बड़ी तादाद में नकली मिठाई बनाने का काम जोरों पर चल पढ़ा है।जयपुर के खो—नागोरियान में मिलावटी केक की फेक्ट्री पकड़ी गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस फैक्ट्री को सील कर यहां  650 किलो केक नष्ट करवाया गया एवं भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया है।   मौके पर  सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी डालकर मिलावटी मिल्क केक बनाया जा रहा था। आगरा रोड,नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, जामडोली, रामगढ़ रोड के मिठाई विक्रेताओं को यह केक 250 रूपये किलो बेचा जा रहा था। दुकानदार इसे 400 रुपए किलो तक बेचते हैं। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए अलग-अलग टीमें बनाकर मिलावट के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री विशेषकर घी,तेल, मसाले,पनीर,मावा, मिठाइयों की निर्माण इकाइयों एवं विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत गुरूवार को ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा डॉ. वीपी शर्मा एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने  खो नागोरियान में मिलावटी केक की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने खो नागोरियान में ढींगा वाली ढाणी स्थित मिल्क केक के एक कारखाने पर कार्यवाही करते हुए 650 किलो मिलावटी केक नष्ट करवाया। यह कारखाना बिना फूड लाइसेंस के चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर 2300 किलो चीनी, 1150 किलो सूजी, 90 किलो मिल्क पाउडर, 600 किलो लिक्विड ग्लूकोज, 21 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेलत था 2 किलो फिटकरी जब्त की गई। दीपावली पर लगभग 10 हजार किलो मिलावटी मिल्क केक बनाकर बेचने की तैयारी थी। मिल्क केक के नमूने लिए गए हैं तथा पैकेटों में रखा 650 किलो मिलावटी मिल्क केक,लगभग 400 किलो पैकिंग के लिए रखा मिलावटी मिल्क केक, लगभग 100 किलो तैयार घोल,100 किलो सूजी मिल्क पाउडर का मिश्रण नष्ट करवाया गया तथा यह अवैध कारखाना बंद करवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

यह भी पढें-  IT Raid: आयकर विभाग की कार्रवाई; NHAI ठेकेदारों के जयपुर, उदयपुर सहित 40 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नकदी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed