फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Accused Who Molested Women in Jaipur Arrested from MP Broke Arms and Legs While Trying to Escape

Rajasthan News: जयपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी एमपी से गिरफ्तार, भागते समय टूटे हाथ-पैर

Sat, 18 Apr 2026 09:38 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 09:38 AM IST
सार

Jaipur News: जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के मामले में मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर को मुरैना से गिरफ्तार किया गया। जयपुर लाते समय उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसमें गिरने से उसके हाथ-पैर टूट गए। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accused Who Molested Women in Jaipur Arrested from MP Broke Arms and Legs While Trying to Escape
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर उर्फ राहुल घुरैया को मध्यप्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर मुरैना जेल से अदालत में पेश करने के बाद जयपुर लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जयपुर लाते समय आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर पड़ा, जिससे उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया और कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन


दो सहयोगी भी गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए रंजिता शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपी के दो सहयोगियों शुभम अग्रवाल उर्फ सिद्धार्थ और बाबूलाल बराला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फरारी के दौरान इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर गंभीर मामले दर्ज
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश में 33 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं जयपुर में भी उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।



इलाके में फैला आक्रोश
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले एक महीने के दौरान उसने जयपुर के जवाहर सर्किल, सांगानेर, बजाज नगर और रामनगरिया क्षेत्रों में चार अलग-अलग युवतियों से सरेराह छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। इन घटनाओं के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया था।


ये भी पढ़ें- ओरण की लड़ाई पड़ी भारी? विधायक भाटी की सुरक्षा घटाई, चार की जगह सिर्फ एक गनमैन; बोले- ‘मेरी असली मालिक जनता’


सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
25 मार्च को मालवीय नगर इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद 12 अप्रैल को जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों की मदद से पाली, गुजरात, ग्वालियर और मुरैना जैसे शहरों में छिपता रहा। 15 अप्रैल को आरोपी ने मुरैना कोर्ट में एक पुराने डकैती मामले में सरेंडर की अर्जी दी थी। इसकी सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed