{"_id":"6487ce1aa9e7d1ff8606584e","slug":"acb-nabs-girdawar-and-three-brokers-in-jaipur-taking-bribe-of-five-lakh-rupees-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: गिरदावर और तीन दलालों को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते ACB ने दबोचा, आवास पर छापेमार तलाशी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: गिरदावर और तीन दलालों को पांच लाख रुपये रिश्वत लेते ACB ने दबोचा, आवास पर छापेमार तलाशी जारी
Tue, 13 Jun 2023 07:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 13 Jun 2023 07:32 AM IST
सार
कृषि भूमि की पत्थरगढ़ी सीमाज्ञान की कार्रवाई करने की एवज में तहसीलदार आंधी के नाम पर उसके दलाल गिर्राज मीणा और अन्य ने पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
आरोपी रामकिशन मीणा, गिरदावर और गिर्राज प्रसाद मीणा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी की जयपुर नगर थर्ड यूनिट ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर जिले के तहसील आंधी के गिरदावर रामकिशन मीणा और तीन दलालों-गिर्राज प्रसाद मीणा, केदार प्रसाद दर्जी, महेश कुमार शर्मा (तीनों प्राइवेट व्यक्ति) को परिवादी से पांच लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. जयपुर नगर थर्ड यूनिट को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी खरीदशुदा कृषि भूमि की पत्थरगढ़ी सीमाज्ञान की कार्रवाई करने की एवज में तहसीलदार आंधी के नाम पर उसके दलाल गिर्राज मीणा और अन्य 5 लाख रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे हैं। इस शिकायत पर एसीबी, जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय यूनिट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में शिकायत का वेरिफिकेशन किया।
विज्ञापन
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
सोमवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए दलाल गिर्राज प्रसाद मीणा पुत्र कालूराम मीणा, निवासी- गांव थली, आंधी, जिला जयपुर, केदार प्रसाद दर्जी पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी-ग्राम पोस्ट डांगरवाड़ा, आंधी, सहाय शर्मा, निवासी-जिला ग्राम जयपुर पोस्ट, महेश कुमार शर्मा और रामकिशन मीणा पुत्र हरबक्श मीणा निवासी सिंहपुरी, थली जमवारामगढ़, जयपुर हाल गिरदावर, तहसील आंधी जिला जयपुर को परिवादी से पांच लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शिकायत करने से पहले ही परिवादी से 3.50 लाख रुपये रिश्वत वसूली
आरोपियों ने शिकायत करने से पहले ही परिवादी से तीन लाख 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिए थे। प्रकरण में तहसीलदार आंधी की मिलीभगत की डिटेल जांच की जा रही है। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया है।