{"_id":"64635f6aaf59864f6005535a","slug":"aam-aadmi-party-leader-paliwal-claims-corruption-spread-in-every-department-of-the-state-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: 'आप' का दावा, प्रदेश के हर विभाग में फैला भ्रष्टाचार, नवीन पालीवाल बोले- कहीं भी पैसे दो काम हो जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: 'आप' का दावा, प्रदेश के हर विभाग में फैला भ्रष्टाचार, नवीन पालीवाल बोले- कहीं भी पैसे दो काम हो जाएगा
Tue, 16 May 2023 04:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 May 2023 04:18 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान के हर विभाग के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे दो काम करवा लो।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने राजस्थान प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के हर विभाग में पैसे देकर काम हो रहा है। पालीवाल यही नहीं रुके वो बोले कि हाल ही में जो पुलिस ने हेलमेट कि मुहिम चलाई थी वो भी आम आदमियों के साथ धोका था। पालीवाल बोले कि हेलमेट का चालान 1000 रुपये का है, परंतु चालान के नाम पर 100 रुपये हड़पने के लिए यह आदेश जारी किया गया था। जो निर्धन आदमी 800 का हेलमेट नहीं खरीद सकता उसको ठगने के लिए आदेश जारी किया गया। पालीवाल से तथ्यों के विषय में पूछने पर पालीवाल बोले कि वो जल्दी ही आरटीआई लगा कर इस सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे।
विज्ञापन
'आप' जल्द ही उजागर करेगी विभागों के घोटाले
पालीवाल से जब उनके द्वारा प्रदेश के हर डिपार्टमेंट और अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो पालीवाल ने कहा कि प्रदेश में हर विभाग में पैसे के लेनदेन से कम हो रहा है। पालीवाल बोले कि प्रदेश में आरटीओ विभाग, जेडीए, यूडीएच, नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ विभागों मैं पैसे लेकर खुले आम काम हो रहे हैं। पालीवाल बोले कि आम आदमी पार्टी जल्दी ही प्रदेश के बड़े घोटालों को उजागर करेगी।
विज्ञापन