{"_id":"651a51f14320bec0660c87d3","slug":"a-swarm-of-bees-attacked-school-children-going-on-a-picnic-by-bus-near-laxmangarh-in-sikar-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर के लक्ष्मणगढ़ के पास बस से पिकनिक पर जा रहे थे स्कूली बच्चे, मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर के लक्ष्मणगढ़ के पास बस से पिकनिक पर जा रहे थे स्कूली बच्चे, मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला
Mon, 02 Oct 2023 10:45 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 02 Oct 2023 10:45 AM IST
सार
राजस्थान के सीकर में मधुमक्खियों ने स्कूली बस पर हमला बोल दिया। स्कूली बस में बच्चे पिकनिक पर जा रहे थे। हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। 15 से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सीकर में मधुमक्खियों ने किया अटैक
- फोटो : Social Media
विस्तार
सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास रविवार को पिकनिक भ्रमण पर जा रहें सरदारशहर के निजी विद्यालय के विद्यार्थियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन बच्चे गम्भीर घायल हैं। डेढ़ दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सभी घायल बच्चों को सीकर के जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं। सरदारशहर से रविवार सुबह बस से रवाना हुए निजी स्कूल के विद्यार्थी छिंछास बस स्टैंड पर रुके थे। वहां अचानक मधुमक्खियां बस के अंदर घुस गई। अचानक हुए हमले में 20 बच्चे घायल हो गए। उन्हें सरकारी जिला अस्पताल लाया गया। मधुमक्खी के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई। तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए। करीब डेढ़ दर्जन घायल हो गए।
विज्ञापन
16 साल का छात्र है मृतक
मधुमक्खियां के हमले में जान गंवाने वाला छात्र हार्दिक 16 वर्ष का है। मधुमक्खियां ने उसे इतने ज्यादा डंक मारे कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत होने के बाद अन्य बच्चे भी सकते में आ गए।
विज्ञापन