फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A hit and run case came to light in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में हिट एंड रन का मामला, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को कुचला; दो की हालत गंभीर

Thu, 05 Sep 2024 12:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 05 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

Rajasthan: जयपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A hit and run case came to light in Jaipur
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक दर्दनाक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। शनिवार देर रात, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (RJ14-UJ-0409) ने तीन युवकों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना राधा नर्सिंग होम के पास जोशी मार्ग पर घटी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टक्कर आपसी रंजिश के चलते हुई थी।

विज्ञापन


घायलों की पहचान और स्थिति
घायलों की पहचान नवाज पठान, इरफान, और जकर के रूप में हुई है। नवाज पठान, हिंगोनिया गांव के निवासी हैं और पूर्व सरपंच हनीफ खान पठान के पोते हैं। तीनों युवकों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


घटना का विवरण
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार लोगों का किसी ढाबे पर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वे तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकले। भागने के दौरान स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार के कारण सड़क पर उसकी नंबर प्लेट भी गिर गई। इस हादसे के वक्त तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हादसा
घटना की पूरी तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीन युवक बाइक पर जा रहे थे और अचानक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed