फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A contract of Rs 10 lakh was taken to kill Madhu Kinnar, the shooter is in police custody.

Rajasthan: जयपुर में मधु किन्नर हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Wed, 01 Oct 2025 10:11 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 10:11 AM IST
विज्ञापन
A contract of Rs 10 lakh was taken to kill Madhu Kinnar, the shooter is in police custody.
मधु किन्नर हत्याकांड का मुख्य शूटर पवन गुर्जर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
समाजसेवी मधु किन्नर हत्याकांड के ब्लाइंड मर्डर केस में कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुख्यात शूटर पवन कुमार गुर्जर को हरियाणा के झज्जर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से ही 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि 10 सितंबर को मधु किन्नर नीमराना के रीको औद्योगिक क्षेत्र में अपनी कार में बैठी थीं, तभी एक नकाबपोश बदमाश ने नजदीक से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मुख्य शूटर पवन गुर्जर ने मधु किन्नर की हत्या करने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी ली थी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया कि पवन गुर्जर पर झज्जर सिटी थाना क्षेत्र में पहले से ही हत्या, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिश्नोई ने बताया कि इस हत्याकांड में पहले ही तीन आरोपियों  नरेश उर्फ सोनिया, सीमा किन्नर और मोहम्मद जावेद उर्फ समीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य शूटर की गिरफ्तारी के बाद अब इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश और मकसद पूरी तरह सामने आने की संभावना है।


यह भी पढ़ें- MP-राजस्थान में खांसी की दवा ले रही जान: सिरप पीने से सात बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाई रोक; जानें

गिरफ्तारी के लिए नीमराना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृताधिकारी के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को दबोच लिया गया। इस पूरे अभियान में पुलिसकर्मी मोहनलाल, बलदेव और रामसिंह की भूमिका को सराहनीय बताया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की पूछताछ में और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed