{"_id":"642fcf65ce9757d03f062409","slug":"85-posts-will-be-filled-on-forest-pattern-in-tiger-conservation-force-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranthambore Tiger Project: बाघ संरक्षण बल में फॉरेस्ट पैटर्न पर भरे जाएंगे 85 पद, प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ranthambore Tiger Project: बाघ संरक्षण बल में फॉरेस्ट पैटर्न पर भरे जाएंगे 85 पद, प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी
Fri, 07 Apr 2023 03:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Apr 2023 03:16 PM IST
सार
राज्य सरकार प्रदेश में वन और वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए रणथंभौर बाघ परियोजना के लिए विशेष बाघ संरक्षण बल में फॉरेस्ट पैटर्न अनुसार 85 पदों पर भर्ती करेगी।
विज्ञापन
रणथंभौर बाघ परियोजना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार प्रदेश में वन और वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाघों के महत्व को ध्यान में रखते हुए रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में चलाई जा रही बाघ परियोजना हेतु विशेष बाघ संरक्षण बल (एसटीपीएफ) में 85 पदों को पुलिस पैटर्न के स्थान पर फॉरेस्ट पैटर्न के अनुसार सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, 27 वन चौकीदार (फॉरेस्ट वॉचर) की सेवाएं संविदा पर लेने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, इन पदों में सहायक वन संरक्षक का-एक, क्षेत्रीय वन अधिकारी के- तीन तथा वन रक्षक के-81 पद होंगे, जो नियमानुसार भरे जाएंगे। साथ ही, 27 वन चौकीदार की सेवाएं आरटीपीपी नियमों के अनुसार संविदा पर ली जाएगी। इससे राज्य सरकार पर लगभग 3.6 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा।
विज्ञापन
गहलोत ने वर्तमान पुलिस पैटर्न आधारित ‘विशेष बाघ संरक्षण बल’ के कारण होने वाली परेशानी तथा फॉरेस्ट पैटर्न से होने वाले लाभों को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से रणथंभौर में बाघों का संरक्षण, उनकी ट्रैकिंग तथा शिकारियों से बचाव आदि के कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे।