{"_id":"6475bb456283a79e3d06887b","slug":"13-block-offices-in-the-state-and-new-postal-bungalow-will-be-constructed-in-jodhpur-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: प्रदेश में 13 खंड कार्यालय और जोधपुर में नवीन डाक बंगले का होगा निर्माण, सीएम ने 88.60 करोड़ किए मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: प्रदेश में 13 खंड कार्यालय और जोधपुर में नवीन डाक बंगले का होगा निर्माण, सीएम ने 88.60 करोड़ किए मंजूर
Tue, 30 May 2023 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 May 2023 02:31 PM IST
सार
जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, 13 नए सेक्शन ऑफिस और जोधपुर में बनेगा नया डाक बंगला। तीनों कार्यों में 88.60 करोड़ का आएगा खर्च।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 13 खण्ड कार्यालयों, जोधपुर में नवीन डाक बंगले और जयपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के निर्माण के लिए 88.60 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत की इस स्वीकृति से जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग मुख्यालय परिसर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर रोड एंड बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का निर्माण भी होगा। इसमें 53.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। साथ ही, जोधपुर में 14 करोड़ रुपये की लागत से नए डाक बंगले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
कुल 13 नवीन खंड कार्यालयों का निर्माण होगा
प्रदेश के नारायणपुर, तारानगर, बसेडी, फागी, मण्डरायल, चिड़ावा, जायल, सुल्तानपुर, सुजानगढ़, कठूमर, रामगढ़, वैर और नाथद्वारा सहित कुल 13 नवीन खण्ड कार्यालयों का निर्माण होगा। इनमें 20.80 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन तीनों ही कार्यों पर वर्ष 2023-24 में 35 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन