फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   12 personnel honored for excellent work on Rajasthan Police Foundation Day

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 कर्मी सम्मानित, एसपी ने पुलिस के शौर्य से कराया अवगत

Sun, 16 Apr 2023 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Apr 2023 01:05 PM IST
सार

धौलपुर, पुलिस लाइन के ग्राउंड पर रविवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान 12 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
12 personnel honored for excellent work on Rajasthan Police Foundation Day
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर, पुलिस लाइन के ग्राउंड पर रविवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद पुलिस के शौर्य एवं बलिदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान 12 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


सर्वप्रथम पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित परेड का पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। परेड कमांडर भीम सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने राजस्थान पुलिस दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 10 वर्ष की लगातार बेदाग सेवा पूर्ण करने पर जिले के 12 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह व प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें 2022 व 2023 में पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला आत्मरक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान सीएलजी सदस्यों एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात कर उनसे संवाद किया।
विज्ञापन


16 अप्रैल को मनाया जाता है राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस
राजस्थान में पुलिस के समस्त विभाग 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाते हैं। 16 अप्रैल 1949 को सभी रियासतों की पुलिस ने विलीनीकरण करके राजस्थान पुलिस की स्थापना की थी। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान पुलिस अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप कानून व्यवस्था शांति एवं सद्भाव को बनाए रखने के साथ हिंसा और अपराध की रोकथाम के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। पुलिस के जवानों ने नागरिकों की जान माल की सुरक्षा के लिए अनेक अवसरों पर त्याग एवं बलिदान के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। पुलिस की कार्य प्रणाली में निरंतर सुधार लाने के साथ ही आम नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पुलिस और निरंतर जनमित्र की भूमिका निभाने के लिए भी तत्पर है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने ध्येय वाक्य आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर को ध्यान में रखकर सदैव नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा 12 पुलिसकर्मियों कॉन्स्टेबल प्रध्युमन सिंह, हेड कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह, हैड कानि. राजकुमार मीणा, कानि. नीरज सिंह, कानि. जितेन्द्र सिंह, कानि. नत्थन सिंह, कानि. सतीश कुमार, कानि. राजवीर, कानि. अर्जुन, कानि. मुकेश मीणा, कानि. देवेन्द्र, कानि. अजय कुमार को उत्तम सेवा चिन्ह व प्रशंसा पत्र से सम्मानित पुलिस किया गया।


इस अवसर पर वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर सुरेश सांखला,वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी मनीष शर्मा, थानाधिकारी निहालगंज विजय मीणा, थानाधिकारी सदर हनुमान सहाय, एलओ मोहन सिंह, हवलदार मेजर अजब सिंह, सीएलजी सदस्य, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed