Jaipur: दशहरा मैदान में होगा 105 फीट रावण व 90 फीट के कुंभकरण का दहन
Jaipur: विजयदशमी के मौके पर शहर के दशहरा मैदान में रावण का दहन होगा। रावण दहन से पहले श्रीराम मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा झांकी निकली गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर विजयदशमी के मौके पर शहर के दशहरा मैदान में रावण का दहन होगा। बता दें कि दहन से पहले दोपहर में श्री राम मंदिर से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये यात्रा पंचवटी सर्किल, राजापार्क चौराहे से होते हुए भाटिया भवन तक पहुंची।
रावण और कुंभकरण के पुतले की खास बात यह कि इस पुतलों को बनाने वाले कारीगर मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जो राम मंदिर में रहकर इनको रंग रूप देने का काम करते हैं। मथुरा का एक मुस्लिम परिवार पिछले 68 सालों से यानी 1956 से रावण के पुतले बनाने का काम करता आ रहा है और ये उनकी 5वीं पीढ़ी है।
पुतले को तैयार करने में पवित्रता का भी ध्यान
जन्माष्टमी के अगले दिन से ही यहां आकर बस जाते हैं और रावण, कुंभकरण के पुतले बनाने का काम शुरू कर देते है। रावण के पुतले को तैयार करने में पवित्रता का भी ध्यान रखा जाता है। परिवार के मुखिया चांद बाबू ने बताया कि रावण बनाने के लिए डेढ़ महीने पहले ही परिवार मथुरा से जयपुर आ गया था। एक महीने तक राममंदिर परिसर में रहते हैं। हम सब एक महीने तक शुद्ध हिंदू की तरह रहते हैं। मंदिर में सादा भोजन करते हैं। पूजा के समय पूजा में शामिल होते हैं। जब रामलीला शुरू होती है, तब से रोज रात में रामलीला देखते हैं। विद्याधर नगर में प्रदेश के सबसे ऊंचे 121 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
2 लाख लोगों के शामिल होने का दावा
इनके साथ ही 111 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 105 फीट ऊंचे मेघनाद का भी दहन किया जाएगा। विद्याधर नगर स्टेडियम विकास समिति ने दावा किया कि इस बार विद्याधर नगर स्टेडियम में 2 लाख लोगों के रावण दहन मेले में शामिल होने की आस है। रावण दहन का कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में जाने-माने कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद रात 8 बजे दशानन, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का बैंड की लाइव धुनों के साथ दहन किया जाएगा।