फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Three Rewarded Accused Arrested After Police Analyse Footage from 1,000 CCTV Cameras

Jaipur News: 1000 कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने किया ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 03:54 PM IST
सार

तकनीकी जांच और लगातार फील्ड ऑपरेशन के दम पर जयपुर पश्चिम पुलिस ने ज्वैलर्स से हुई लूट का पर्दाफाश कर तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान लूटे गए आभूषणों से तैयार की गई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Three Rewarded Accused Arrested After Police Analyse Footage from 1,000 CCTV Cameras
गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

जयपुर पश्चिम पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार फील्ड ऑपरेशन के दम पर ज्वैलर्स से हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों का पीछा करते हुए लगभग 1300 किलोमीटर तक अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान लूटे गए आभूषणों से तैयार की गई करीब सात किलो चांदी की सिल्ली भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 3 जुलाई की रात खोराबीसल थाना क्षेत्र के नांगल लाड़ी में ज्वेलर्स शंकरलाल शर्मा दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके बैग में सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और दुकान की चाबियां थीं। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में ज्वैलर्स के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि आरोपी आभूषणों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने चार विशेष टीमें गठित कीं। घटनास्थल से मिले कार के विंडो कर्टन और अन्य सुरागों के आधार पर करीब 50 किलोमीटर के दायरे में लगे 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान में तबादलों का गड़बड़झाला: ट्रांसफर लिस्ट ने खोली सिस्टम की पोल! सामने आईं हैरान करने वाली गलतियां

जांच के दौरान नंबर प्लेट पर काला कपड़ा बंधी एक संदिग्ध कार की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और परंपरागत पुलिसिंग के जरिए आरोपियों का पीछा करते हुए विभिन्न स्थानों पर करीब 1300 किलोमीटर तक दबिश दी गई। इसके बाद पुलिस ने कालवाड़ रोड-सिरसी लिंक रोड क्षेत्र से कमलेश कुमार बाज्या, अशोक मीणा उर्फ गोलू और विशाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि उन्होंने लूटे गए आभूषणों को गलवाकर करीब सात किलो चांदी की सिल्ली बनवा दी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई किराये की कार भी जब्त कर ली गई है।

लिस के अनुसार मुख्य आरोपी कमलेश कुमार बाज्या के खिलाफ पहले से करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में एक अन्य आरोपी जितेंद्र शर्मा अभी फरार है, जबकि तीन संदिग्ध सहयोगियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ में गैंग द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed