फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   ₹1,000 crore corpus fund for dairy development milk processing capacity to increase to 75 lakhs liters per day

Rajasthan: डेयरी विकास को 1000 करोड़ का कोरपस फंड, दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़कर होगी 75 लाख लीटर प्रतिदिन

Wed, 05 Nov 2025 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Nov 2025 08:47 PM IST
सार

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान सरकार ने डेयरी विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये का कोरपस फंड स्वीकृत किया है। इससे दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता 75 लाख लीटर प्रतिदिन होगी और पशु आहार उत्पादन 2500 मीट्रिक टन प्रतिदिन तक बढ़ेगा।
 

विज्ञापन
₹1,000 crore corpus fund for dairy development milk processing capacity to increase to 75 lakhs liters per day
राजस्थान सरकार का डेयरी विकास को प्रोत्साहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने राजस्थान के डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार ने राज्यभर की डेयरियों के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास हेतु 1000 करोड़ रुपये के राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (RCDIDF) के गठन को मंजूरी दी है। यह कदम राज्य में पिछले दो दशकों में डेयरी क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है।

विज्ञापन

 
सरकार का यह निर्णय राज्य की सहकारी डेयरियों और उनसे जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस निवेश से डेयरी उद्योग को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होंगी और आरसीडीएफ तथा जिला दुग्ध संघों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार की संभावनाएं तलाशने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

 
डेयरी उद्योग में व्यापक विस्तार की योजना
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने बताया कि राज्य में डेयरी विकास के क्षेत्र में इतनी बड़ी राशि का प्रावधान पहली बार किया गया है। स्वीकृत राशि का उपयोग राज्यभर की डेयरियों में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के विस्तार के लिए किया जाएगा। वर्तमान में आरसीडीएफ की कुल दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता 52 लाख लीटर प्रतिदिन है, जिसे बढ़ाकर 75 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके तहत अलवर, उदयपुर, बांसवाड़ा, भरतपुर और सवाईमाधोपुर में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त नए डेयरी प्लांट स्थापित किए जाएंगे। वहीं सीकर-झुंझुनूं, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़, जोधपुर और कोटा के मौजूदा डेयरी संयंत्रों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पाली और हनुमानगढ़ में 60 मीट्रिक टन क्षमता के नए डेयरी प्लांट भी लगाए जाएंगे, जबकि जोधपुर पशु आहार संयंत्र का भी विस्तारीकरण होगा।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: बढ़ते हादसों पर जोगेश्वर गर्ग बोले- यह संयोग है, भविष्यवाणी पहले से थी; अंता उपचुनाव पर जीत का दावा

 
पशु आहार और पाउडर संयंत्रों की उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी
आरसीडीएफ के तहत चल रहे पशु आहार संयंत्रों की उत्पादन क्षमता वर्तमान में 1800 मीट्रिक टन प्रतिदिन है, जिसे बढ़ाकर 2500 मीट्रिक टन प्रतिदिन किया जाएगा। साथ ही आरसीडीएफ के पाउडर संयंत्रों की क्षमता भी 165 मीट्रिक टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 225 मीट्रिक टन प्रतिदिन की जाएगी।
 
फंड के वित्तीय प्रावधान और सहयोग योजना
श्रुति भारद्वाज ने बताया कि कोरपस फंड की कुल राशि में से 10 प्रतिशत अंशदान आरसीडीएफ अपने अर्जित लाभ से करेगा, जबकि जिला दुग्ध संघ भी अपने लाभ में से 10 प्रतिशत राशि देंगे। इसके अलावा, इस फंड के अंतर्गत बैंकों या वित्तीय संस्थाओं से उचित ब्याज दर पर ऋण लिया जा सकेगा। केंद्रीय प्रवर्तित योजना एएचआईडीएफ के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 3 प्रतिशत और राजस्थान सरकार द्वारा भी 3 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।


यह भी पढ़ें- विवादित खनन परियोजना: 'अगर पता होता सरकार... तो हम इसे वोट नहीं देते', व्यथा सुनाते हुए रोते रहे सैकड़ों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed